MP News: एमपीपीएस की परीक्षा के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, अब नौ जून से शुरू होंगी भर्ती परीक्षाएं

लोकसभा चुनाव 2024 के चलते आयोग ने लिया निर्णय 

 | 
mppsc

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद मप्र लोक सेवा आयोग ने लिखित परीक्षाओं को आगे बढ़ा दिया है। आयोग का कहना है कि कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्यों में लगाई गई है। जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं करवानी थीं, उन्हें भी मतदान केंद्र बनाया गया है। ऐसे में अप्रैल-मई में परीक्षाएं नहीं करवाई जा सकतीं, इसलिए टाइम टेबल में बदलाव किया गया है।

 

आयोग के अधिकारी रवींद्र पंचभाई के अनुसार, आयोग अब अप्रैल-मई में होने वालीं परीक्षाएं चनाव परीणाम आने के बादजून में ही आयोजित करवाएगा। हालाकि आयोग ने इंटरव्यू के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया है। जो साक्षात्कार पहले से तय हैं, वह शरू भी हो चुके हैं। इन दिनों 290 पदों के लिए राज्य सेवा परीक्षा 2021 वे इंटरव्यू चल रहे हैं। यह प्रक्रिया 24 मई तक चलेगी। परीक्षा के लिए आयोग ने संशोधित टाइम टेबल जार्र किया है।

 

अब इन तारीखों में परीक्षाएं
 9 जून: सहायक प्राध्यापक गंध्रपाल वनक्रीड़ा अधिकारी परीक्षा 2022
23 जून: राज्य सेवा 25 जून: प्रारंभिक परीक्षा-2024
30 जून: राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2023
14 जुलाई: सहायक निदेशक ग्रामोद्योग 2023
4 अगस्त: सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022
25 अगस्त: खनिज अधिकारी और सहायक भोमिकविद 2023
9 से 14 सितंबर: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024
29 सितंबर: खनिज निरीक्षक परीक्षा 2023
6 अक्टूबर: राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2024
15 दिसंबर: राज्य पात्रता परीक्षा 2024