MP News: एमपी में अनुपम राजन बन सकते हैं एसीएस होम, सीएम सचिवालय में प्रमुख सचिव की पदस्थापना होगी
प्रशासनिक फेरबदल में दिखी सीएम और सीएस की ट्यूनिंग, जल्द होगा एक और फेरबदल

एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी; 42 आईएएस के ट्रांसफर, 12 जिलों के बदले गए कलेक्टर
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी को हरी झंडी दी और सोमवार देर रात तबादला सूची जारी हो गई। इस सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन की ट्यूनिंग साफ दिखी। मैदानी पदस्थापना में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सबसे अधिक ध्यान रखा गया है। इसी कारण अधिकांश जिलों की कमान सीधी भर्ती के अधिकारियों को सौंपी गई है। बारह जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जिसमें टीकमगढ़ और गुना को छोड़कर दस जिलों मेें डायरेक्ट आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।
वर्ष 2015 बैच के सभी अधिकारियों को जिलों में भेज दिया गया है। भोपाल जिला पंचायत के सीईओ ऋतुराज सिंह को देवास तथा 2011 बैच की आईएएस नेहा मारव्या को डिंडोरी जिले की कमान सौंपी गई है। नेहा लंबे समय से जिले की प्रतीक्षा कर रही थीं। उनके बैच के अन्य अधिकारी दो से तीन जिले कर चुके हैं। श्योपुर जिले को एक वर्ष में तीसरे कलेक्टर मिले हैं।
लोकेश जांगिड़, किशोर कुमार कन्याल के बाद अर्पित वर्मा को श्योपुर पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विदेश से लौटने के बाद मंत्रालय स्तर पर एक और प्रशासनिक सर्जरी हो सकती है। एसीएस होम एसएन मिश्रा आगामी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मिश्रा के स्थान पर एसीएस उच्च शिक्षा अनुपम राजन को गृह विभाग की कमान सौंपी जा सकती है।
लोक निर्माण विभाग की कमान किसी अन्य प्रमुख सचिव को सौंपी जा सकती है। अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण नीरज मंडलोई लोक निर्माण विभाग में रहने के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने मुख्य सचिव अनु
राग जैन को भी अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है। गृह विभाग में जल्द पदस्थापना की जाएगी। सचिव गृह ओपी श्रीवास्तव भी आगामी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके पूर्व श्रीवास्तव एक फरवरी से पन्द्रह फरवरी तक अवकाश पर रहेंगे।
फेरबदल में प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ पदोन्नत होकर सचिव बने कुछ अधिकारी भी प्रभावित हो सकते हैं। चर्चा है कि मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव स्तर के एक और अधिकारी की पदस्थापना की जाएगी। इसके लिए कई नामों की चर्चा है।
42 आईएएस के ट्रांसफर, 12 जिलों के बदले कलेक्टर
मध्यप्रदेश में सीएम डा. मोहन यादव के विदेश दौरे से पहले प्रशासनिक सर्जरी को अंजाम दिया। सीएम के जापान रवाना होने के बाद आई तबादला सूची में 42 आईएएस का ट्रांसफर किया गया है। आदेश में 12 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। सीएम के सचिव भरत यादव कोएमपीआरडीसी का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं, एक अन्य सचिव अविनाश लवानिया को बिजली कंपनी जबलपुर का प्रबंध संचालक बनाया गया है। जबकि सिबी चक्रवर्ती को सीएम का सचिव बनाया गया है।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त सह संचालक सीबी चक्रवर्ती को सीएम का सचिव बनाया गया है। उन्हें आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। ललित कुमार दाहिमा को राजस्व मंडल ग्वालियर का सदस्य बनाया गया है। प्रीति मैथिल को आयुक्त सह संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग दिया गया है।
वंदना वैद्य को संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं एवं अन्य पद दिए गए हैं। सत्येंद्र सिंह को मध्य प्रदेश स्टेट को ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड का प्रबंध संचालक बनाया गया है। मनीष सिंह को परिवहन के साथ सचिव जेल विभाग बनाया गया है।
कलेक्टर खरगोन कर्मवीर शर्मा को खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग का आयुक्त सह- संचालक बनाया गया है। भास्कर लाक्षाकार को कोष एवं लेखा में विकअ सह आयुक्त बनाया गया। नेहा मारव्या सिंह को डिंडोरी कलेक्टर बनाया गया है। सीहोर कलेटर प्रवीण सिंह अढ़ायच को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया।
अनुराग वर्मा को मध्य प्रदेश राज्य भंडार गृह निगम का प्रबंध संचालक, फटिंग राहुल हरिदास को कमिश्नर हाउसिंग बोर्ड, हर्षिका सिंह को सीईओ मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बनाया गया है। अवधेश शर्मा को विकास सह आयुक्त तकनीकी शिक्षा, तरुण भटनागर को अपरायुक्त राजस्व इंदौर संभाग, अरविंद कुमार दुबे अपर सचिव मुख्यमंत्री तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम अतिरिक्त प्रभार, फ्रैंक नोबेल ए को खनिज निगम के प्रबंध संचालक,अनूप कुमार सिंह को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर, राजेश कुमार जैन को सीईओ अशोक नगर, प्रताप नारायण यादव उप सचिव मछुआ कल्याण, अनुराग ससेना को प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम, अंजू अरुण कुमार को सीईओ स्मार्ट सिटी भोपाल, प्रथम कौशिक को अपर कलेटर जिला उज्जैन तथा प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर, संघ प्रिय आयुक्त नगर निगम ग्वालियर, अमन वैष्णव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच, हर सिमरनप्रीत कौर अपार मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र, अक्षय कुमार तेम्रवाल सीईओ जिला पंचायत दतिया, डॉक्टर नेहा जैन सीईओ जिला पंचायत सीहोर, तथा कमलेश कुमार भार्गव को मुरैना पदस्थ किया गया है।
12 कलेक्टर बदले
नेहा मारव्या सिंह को डिंडोरी, सतीश कुमार एस सतना, विवेक क्षेत्रीय टीकमगढ़, किशोर कुमार कान्याल को गुना, अरुण कुमार विश्वकर्मा रायसेन, ऋषभ गुप्ता खंडवा, भव्या मिाल खरगोन,हर्ष सिंह बुरहानपुर, ऋतुराज देवास, अर्पित वर्मा शिवपुरी, बाला गुरु के. सीहोर तथा गुंचा सनोबर को कलेक्टर बड़वानी बनाया गया है।
नेहा का 14 साल बाद वनवास खत्म
मध्यप्रदेश के सबसे ज्यादा प्रताड़ित अधिकारियों में शुमार आईएएस नेहा मारव्या सिंह के दर्द को सरकार ने सुन लिया। वर्ष 2011 बैच की अपर सचिव स्तर की अधिकारी को अब जाकर कलेक्टरी मिली है। उन्हें डिंडोरी कलेक्टर बनाया गया है।