MP News: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद महिला ने इस्लाम छोड़ अपनाया हिंदू धर्म, रजिया से बनीं नंदिनी

जबलपुर की नंदिनी ने कहा- सनातन में महिलाओं को मिलता है सम्मान 

 | 
mp

जबलपुर। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब एक मुस्लिम महिला ने हिन्दू धर्म अपनाया। मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है जहां रजिया बी नाम की मुस्लिम महिला इस्लाम छोड़ कर नंदिनी बन चुकी है। शिव मंदिर में वह शुद्धिकरण व पूजा अर्चना के बाद हिन्दू धर्म में शामिल हुई। इस कार्य में हिंदू धर्म सेना ने उन्हें सनातन धर्म अपनाने में मदद की।  


पति को नहीं ऐतराज 
हालांकि नंदिनी के पति शेरा शाहनवाज व उनके दो बच्चे दो बच्चे (14 साल का बेटा, 12 साल की बेटी) अभी भी मुस्लिम हैं। नंदनी के पति एंब्रॉयडरी वर्क का काम करते हैं। नंदिनी ने कहा कि उनके धर्म बदलने में पति शेरा शाहनवाज को ऐतराज नहीं है। जब मैंनेे इस्लाम छोड़ सनातन अपनाने की बात कही तो पति ने उस फैसले को कुबूल कर लिया। इतना ही नहीं पति ने ही उन्हें पूजा की सामग्री लाकर दी। मेरे घर में मैं पूजा करूंगी, पति नमाज अदा करेंगे। जल्द ही दोनों बच्चों के साथ पति  भी जल्द सनातन धर्म अपनाएंगे।

jabalpur

सनातन में महिलाओं को सम्मान 
नंदिनी ने बताया कि इस्लाम धर्म में महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं है, वहां सिर्फ तलाक है, हलाला है और बुर्का प्रथा है। जबकि सनातन धर्म महिलाओं को सम्मान देता है। वह कहती हैं कि मां - बाप से प्यार नहीं मिला, शादी हुई तो ससुराल में कोई साथ नहीं देता। इस्लाम में बुर्के के बिना आप बाहर नहीं निकल सकते। ऐसा करने पर समाज के लोग गालियां देते हैं। जबकि, सनातन में बेटियों को पूजा जाता है, इसलिए मुझे सनातन सबसे अच्छा लगा।


सोमवार को शहर के शिव मंदिर में पुरोहित के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ महिला का  शुद्धिकरण कर हनुमान चालीसा पढ़कर घर वापसी कराई। हिन्दू धर्म सेना के जिलाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही नंदिनी का पूरा परिवार घर वापसी करेगा।