MP News: सीएम मोहन यादव का करीबी बताकर सरकारी काम करवाने के पैसे मांग रहा था 10 वीं फेल ठग

आरोपी को भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया गिरफ्तार 

 | 
bhopal

भोपाल। राजधानी भोपाल से ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके सामने आने के बाद सीएम मोहन यादव भी चौंक गए। दरअसल कई लोगों की शिकायतें मिली कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के राजधानी निवास विंध्य कोठी के पास एक ठग सक्रिय है जो खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताकर लोगों से ट्रांसफर जैसे सरकारी काम के लिए पैसे ऐंठ रहा है।  अब तक वह कई लोगों को निशाना बना चुका है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई। और भोपाल क्राइम ब्रांच ने ठग को गिरफ्तार कर लिया है। 

 भोपाल क्राइम बांच ने आरोपी का नाम नवीन सिंह बताया गया जो इंदौर के राजेंद्र नगर में स्थित चाणक्य काम्पलेक्स नालंदा परिसर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय नवीन सिंह 10 वीं फेल है। लेकिन अपनी शातिर दिमाग से वह कई अधिकारियों तक को ट्रांसफर व उच्च पदों पर प्रमोशन का झांसा दे चुका है।  
 
सीएम बनते ही हुआ सक्रिय 
जानकारी के अनुसार शातिर ठग नवीन सिंह उस दिन ही सक्रिय हो गया था, जिस दिन सीएम डॉ मोहन यादव ने शपथ ग्रहण की थी। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था के बावजूद वह सीएम के आवास विंध्य कोठी तक पहुंच गया। और ज्यादातर लोगों को कान्फिडेंस में ले चुका था। हालांकि बाद में जब पार्टी के लोगों को शक हुआ तो भाजपा संगठन ने जानकारी जुटाने के बाद मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई। जिसके बाद उसे ४ जनवरी को गिरफ्तार  कर लिया गया था।