MP News: 104 के चचा ने 50 की लड़की से कर ली शादी, सोशल मीडिया में मचा हड़कंप

 अकेलेपन को बताई शादी की वजह, मामला एमपी की राजधानी भोपाल का 

 | 
bhopal

भोपाल। आमतौर पर लड़का लड़की के निकाह में पारिवारिक और सामाजिक आपत्तियां ज्यादा चर्चा में रहती हैं। आखिर में लड़का लड़की की जीत इस बिना पर हो जाती है कि दूल्हा दुल्हन राजी तो क्या करे काजी, लेकिन राजधानी भोपाल में 104 साल के बुजुर्ग दूल्हा और 50 साल की उनकी दुल्हन इन दिनों चर्चा में हैं। 

इन दोनों के निकाह के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अकेलेपन को दूर करने की मंशा के साथ बुजुर्ग ने ये कदम उठाया तो उनकी खिदमत के जज्बे के साथ उनकी दुल्हन बनीं महिला ने ये फैसला लिया है। हालांकि मामला ताजा नहीं है। करीब एक डेढ़ साल पहले का ये वाक्या है। जब पुराने शहर के रहने वाले 104 साल की उम्र वाले हचीच मियां ने करीब 49 बरस की फिरोज जहां से निकाह पढ़ा था। 

कजियात पहुंचकर निकाह की कागजी खानापूर्ति पूरी करने के बाद वे अपनी बेगम के साथ खुश भी दिखाई दिए थे और जोश से लबरेज भी। शादी ब्याह को उम्र से न जोड़ते हुए हबीब मियां ने कहा कि ये दिल का मामला है, दिल में गुंजाइश होना चाहिए, बाकी सब आसान है।

करीब छह महीने पहले का है वीडियो
वर्ष 2023 में हुए इस अनोखे निकाह का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें मुफ्ती ए शहर मोहम्मद अबूल कलाम खान कासमी भी दूल्हा दुल्हन को मुबारकबाद देते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में मुतवल्ली कमेटी के कर्मचारी और काजी कैंप हलके के निकाहख्वाह मौलाना याकूब साहब की मुबारकबादी आवाज सुनाई दे रही है। हाल ही में मसाजिद कमेटी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए मुफ्ती मोहम्मद अबुल कलाम कासमी को पद से हटा दिया है। उन पर सियासी गतिविधियों में सक्रिय रहने और सरकार विरोधी बयानबाजियां करने के आरोप लगे हैं। संभवत: इस वीडियो में मुफ्ती कलाम साहब की मौजूदगी को दर्शाने की गरज से ही इस पुराने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल किया गया है।