MP: देर रात पुलिस और नक्सलियों में हुई मुठभेड़, 2 महिला नक्सली ढेर

एमपी के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात करीब 3:00 बजे पुलिस और नक्सली आमने-सामने आ गए दोनों ओर से दनादन फायरिंग शुरू हो गई। इसी बीच 2 महिला नक्सली पुलिस की गोली का शिकार बन गई।
बताया जा रहा है कि सरकार ने दोनों के ऊपर 14 14 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। जिनमें से एक दलम की एरिया कमांडर और दूसरी गार्ड रही है। नक्सलियों के मारे जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुठभेड़ में शामिल जवानों को बधाई देते हुए इसे पुलिस की सजगता का परिणाम करार दिया है।
वही मुठभेड़ के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी समीर सौरभ ने बताया कि शुक्रवार के देर रात करीब 3:00 गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कदला के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें 2 महिला नक्सलियों सुनीता और सरिता को मार गिराया गया। सुनीता भोरमदेव में एरिया कमांडर थी जबकि सरिता नक्सली कबीर की गार्ड रह चुकी थी।
इधर जवानों की हौसला अफजाई करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं पुलिस फोर्स ट्रांसपोर्ट और बालाघाट पुलिस को बधाई देना चाहता हूं सवा साल में यह चौथा इनकाउंटर है इस बीच 8 नक्सली मारे गए जिन पर 8 करोड़ का इनाम था हमारी पुलिस वीरता और सजगता है जिससे लगातार नक्सलियों का सफाया हो रहा है। हमारा संकल्प विधि के शासन और कानून के राज का ही है डकैत को पनपने नहीं देंगे नक्सली फेल नहीं पाएंगे और गुंडे बदमाशों को छोड़ा नहीं जाएगा।