MP Eletion 2023: सपा प्रत्याशी लक्ष्मण तिवारी ने सिरमौर क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीतने का किया दावा 
बोले- हर वर्ग का मिल रहा है समर्थन
 | Sep 12, 2023, 15:31 IST
                                           
                                        
                                       
                                   मऊगंज विधानसभा के पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी इस बार सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। गुड मॉर्निंग से चर्चा करते हुए लक्ष्मण तिवारी ने कांग्रेस व भाजपा को आड़े हाथों लिया। व अपनी जीत के दावे किए, उन्होंने कहा कि व पिछले कई सालों से क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस बार उन्हें सिरमौर की जनता जनार्दन का अवश्य समर्थन मिलेगा।
जातिगत समीकरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह ब्राह्मण समाज के लिए काफी लड़ाइयां लड़ी हैं। हालांकि लक्ष्मण तिवारी ने यह भी कहा कि वह जाति की राजनीति नहीं करते है। उन्हें सभी वर्गांे का समर्थन प्राप्त है। देखिए, लक्ष्मण तिवारी का पूरा इंटरव्यू-
बता दें कि लक्ष्मण तिवारी मऊगंज से भारतीय जनशक्ति पार्टी से विधायक रह चुके हैं। बाद में जनशक्ति पार्टी का भाजपा में विलय हो गया था।
