MP Election 2023: कर्नाटक विजय के बाद अब मध्यप्रदेश के संकटमोचक की भूमिका निभाएंगे डीके शिवकुमार

कमलनाथ के साथ बैठकर बनेगी रणनीति, अगस्त से शुरू होगा चुनावी कार्यक्रम

 | 
dk shivkumar

कांग्रेस कर्नाटक चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में कामयाब हो गई है। अब मध्य प्रदेश की बारी है। मप्र में नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को चुनाव में देश भर के कांग्रेस नेताओं का साथ मिलने वाला है। कांग्रेस के नए संकटमोचक बनकर शिवकुमार की आने वाले दिनों में एमपी की राजनीति में अहम भूमिका होने वाली है।


 कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डीके शिवकुमार बहुत जल्द मध्य प्रदेश में नजर आने वाले हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि डीके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ चुनाव प्रबंधन का कामकाज देखेंगे। इसके अलावा यूपी के प्रमोद तिवारी और हरियाणा के दीपेंद्र हुड्डा भी मप्र में अपना डेरा जमाने बाले हैं। दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात के कांग्रेस नेता पहले ही मप्र में चुनाव की कमान संभाल चुके हैं। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि जुलाई में ये सभी नेता भोपाल में कमलनाथ के साथ बैठक करेंगे और अगस्त से ये मध्य प्रदेश में सक्रिय हो की जाएंगे।


दूसरी तरफ एमपी कांग्रेस कर्नाटक की बेस्ट चुनावी प्रैक्टिस को प्रदेश में आजमाने की तैयारी कर रही है। मप्र के कांग्रेस नेताओं के लिए डीके शिवकुमार का नाम नया नहीं है, क्योंकि मार्च, 2020 में जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के बागी विधायकों ने बेंगलुरु के होटल में डेरा जमाया था, तब कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी मामला दर्ज हो स इन नेताओं की मान-मनौव्वल करने और जानकारी के वापस लेने कर्नाटक पहुंचे थे। तब डीके शिवकुमार ने दिग्विजय सिंह व पटवारी की मदद की थी।

MP चुनाव में कई राष्ट्रीय नेता उतरेंगे
 प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि चुनाव के दौरान पूरे देश क कांग्रेस नेता मप में नजर आएंगे। वे चुनाव प्रबंधन का काम संभालेंगे। कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, प्रमोद तिवारी, दीपेंद्र हुड्डा भी जल्द आएगे।  सभी नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ बैठक कर आगे की चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगें और फिर मए में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएंगे।