MP Board Paper Out: 10 वीं बोर्ड पेपर लीक मामले में रीवा से दो नाबालिग गिरफ्तार, व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़े थे दोनों के नंबर

दोनों को भोपाल ले गई साबइर पुलिस, सख्ती से होगी पूछताछ 

 | 
papaer leak

एमपी में सोमवार से 10 की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, लेकिन उससे पहले प्रदेशभर में उस समय हड़कंप मच गया। जब सोशल मीडिया में पेपर आउट होने की खबर वायरल हुई। यही नहीं व्हाट्सअप गु्रपों में हिन्दी का पेपर भी सामने आया जिसमें पूरे प्रश्न दिए गये थे। आनन-फानन में शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया।  

कुल पांच लोगों की हुई गिरफ्तारी 
सबसे पहले तो शिक्षा विभाग ने वायरल पेपर को फर्जी बताते हुए पूरे मामले की पुलिस को शिकायत की। वहीं पुलिस ने इस केस में 5 लोगों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। रीवा से भी दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि सोमवार सुबह नौ बजे से एमपी बोर्ड के 10 वीं क्लास का हिन्दी का पेपर था। इससे कुछ घंटे पहले ही यह घटना इंदौर से सामने आई। 

नकली था आउट पेपर 
विवाद शुरु होते ही माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रवक्ता मुकेश मालवीय ने सफाई देते हुए पेपर आउट होने से बिल्कुल इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस साल का पेपर आउट पेपर से पूरी तरह से अलग है। वहीं पेपर के बाद इसकी पुष्टि भी हो गई। इसके साथ ही माशिमं बोर्ड अधिकारियों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाने की शिकायत करते हुए साइबर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में भी ले लिया। पेपर लीक मामले में मऊगंज से भी दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। 

paper
ये प्रश्नपत्र हुआ था वायरल, जो नकली था

मऊगंज से पकड़ाए दोनों नाबालिग
जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस की मदद से भोपाल की साइबर टीम ने एक नाबालिग को मऊगंज कस्बे से और दूसरे आरोपी को उसके मामा के घर से पकड़ा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिन नाबालिगों को पकड़ा गया है, उनकी इस केस में संलिप्तता सामने आई है। दोनों नाबालिगों के नंबर ग्रुप में जुड़े हैं और ये दोनों संदिग्ध नंबर का इस्तेमाल करते हुए भी पाए गए हैं। दोनों का पुलिस अपने साथ भोपाल ले गई है। जहां उनके सख्ती से पूछताछ की जाएगी।