Maihar News: शादी न होने से नाराज युवक ने पिता को पीटा, अपने पेट में चला ली ग्राइंडर मशीन

 सिविल अस्पताल में उपचार जारी, जांच में जुटी पुलिस 

 | 
maiahar

मैहर। शादी न होने निराश युवक ने पहले तो अपने पिता को पीटा बाद में खुद भी आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने ऊपर ग्राइंडर मशीन चला लिया। जिससे उससे वह बुरी तरह घायल हो गया। लहुलुहान हालत में आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  

पूरा मामला मैहर जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ग्राम लोही में रहने वाला राजेश साकेत नशेड़ी है। और शादी न होने की वजह से वह परेशान रहता है। जिसके पीछे वह अपने पिता को दोषी मानता था। इसको लेकर दोनों के बीच खूब झगड़ा भी होता था। 

जानकारी के अनुसार गुरूवार को अचानक दोपहर के वक्त वह घर में अपने पिता को पीटने लगा। उसका पिता किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। जिसके बाद बौखलाहट में जान देने की नियत से उसने घर में रखी लोहा के सरिया किाटने की ग्राइंडर मशीन अपने पेट में चला ली। पूरा शरीर लहुलुहान हो गया। ऐसा देखकर आसपास के लोगों ने उसे रोकते हुए आनन फानन में मैहर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।