Kol Bhavan In Rewa: रीवा में बनेगा कोल भवन, भगवान बिरसा मुंडा और शबरी माता की लगेंगी प्रतिमाएं, CM शिवराज ने किया ऐलान

3.25 करोड़ से किया जाएगा कोलगढ़ी के जीर्णोद्धार, मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास  

 | 
shivraj

 रीवा जिले के त्योंथर में विशाल कोल जनजातीय सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि कोलगढ़ी के जीर्णोद्धार का शुभारंभ करके कोल समाज को मान, सम्मान और स्वाभिमान दिया गया है। आज का दिन त्योंथर के लिए ऐतिहासिक दिन है। कोलगढ़ी के जीर्णोद्धार के लिए 3 करोड़ से अधिक रुपए मंजूर किए गए हैं। कोलगढ़ी में भगवान बिरसा मुंडा और माता शबरी की प्रतिमा लगाई जाएंगी तथा टमस नदी में घाट का निर्माण कराया जाएगा। रीवा में कोल भवन का निर्माण कराया जाएगा, जहां कोल समाज के बच्चों को रहने की सुविधा मिलेगी।

shivraj
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैदिक रीति से विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर त्योंथर में कोलगढ़ी के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। आदिवासी कोल राजाओं द्वारा निर्मित प्राचीनतम कोल राजाओं के शान के प्रतीक कोलगढ़ी का 324.70 लाख रुपए की लागत से मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा जीर्णोद्धार किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर त्योंथर सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का शिलान्यास भी किया। 

shivraj
 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोलगढ़ी पहुंचने पर कोल समाज के लोगों ने परंपरागत नृत्य कोलदहका के साथ गुदुम की धुन पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री जी ने भगवान बिरसा मुण्डा एवं माता शबरी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कोलगढ़ी परिसर सहित कोलगढ़ी के अंदर जाकर अवलोकन किया। इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, विधायक त्योंथर श्यामलाल द्विवेदी, विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल, जिला भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष डॉ अजय सिंह, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कोल समाज के लोग उपस्थित रहे।