Karnataka Election Result: कांग्रेस की जीत से उत्साहित दिग्विजय सिंह ने किया बड़ा दावा, MP में 140 सीट जीतेगी पार्टी

कहा- दक्षिण भारत के बाद अब सेंट्रल से भी होगा भाजपा का सफाया

 | 
digvijay singh

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। कांग्रेस अब किस जीत को उन राज्यों में बनाने की कोशिश करेगी जहां इसी साल के आखिरी में चुनाव है मध्यप्रदेश में भी नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कर्नाटक चुनाव में  कांग्रेस की जीत पर बड़ा बयान दिया है।

दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दक्षिण भारत से भाजपा का सफाया हो गया है अब इसके बाद मध्य भारत में भी भाजपा का सफाया हो जाएगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए उन्होंने कहा कि एमपी के चुनाव में कांग्रेस 140 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।


बता दें कि राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों विंध्य के दौरे पर है रीवा, सीधी, सिंगरौली के बाद अनूपपुर में पहुंचे दिग्विजय सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया और इस दौरान राज्य की शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया उन्होंने लाडली बहना योजना को पूर्व मुख्यमंत्री ने चुराई हुई योजना बताई। सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बिजली की वसूली के लिए जो जीजा को जेल भेज रहे हो तो उन्हें जीजा क्यों नहीं कहते।


इसके साथ ही मीडिया कर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं है सिंधिया कहने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि माफी चाहता हूं सिंधिया जी महाराज है।