Karnataka Election Result: कर्नाटक जीतने के बाद रीवा में कांग्रेसी उत्साहित, हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर मनाया जश्न

ग्रामीण जिलाध्यक्ष इंजी राजेंद्र शर्मा बोले- कर्नाटक तो केवल झांकी है मध्यप्रदेश में शानदार जीत आना बाकी है  

 | 
rewa

आज जिला कांग्रेस कमेटी रीवा के कार्यालय में कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की प्रचण्ड जीत पर भारी जश्न मनाया गया। ढोल नगाड़े के साथ झूमते नाचते कांग्रेस पार्टी के लोग सिरमौर चौराहा स्थित बजरंगी बली के मंदिर तक जुलूस के रूप में गए और वहाँ पर विधिवत् बजरंग बली की पूजा अर्चना की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। इसके उपरांत कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने भारी जुलूस के साथ राजीव गांधी की स्टेच्यू पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भारी आतिशबाजी भी की गई।


 इसके उपरांत कांग्रेस पार्टी का जुलूस ढोल नगाड़े के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचा जहाँ पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, अभी कर्नाटक तो केवल झांकी है मध्यप्रदेश में इससे भी शानदार जीत आना बाकी है। अत: कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से यह लक्ष्य बना लें कि हमें कर्नाटक से भी बड़ी जीत हासिल करना है। कर्नाटक की जनता को उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को लगातार जनादेश का अपमान कर खरीद फरोख्त करके प्रजातंत्र को खण्डित करने का दण्ड दिया है। आगे आने वाले समय में न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश में जनता आसमान छूती मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों के साथ अन्याय का मजा चखाएगी। कर्नाटक के चुनाव ने यह सिद्ध कर दिया है कि केवल धर्म की घंूटी पिलाकर पीड़ित जनता को नहीं ठगा जा सकता। 

rewa
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री विमलेन्द्र तिवारी, प्रदेश के महामंत्री एवं पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र मिश्रा, रीवा महापौर अजय मिश्रा (बाबा), प्रदेश के महामंत्री शिवप्रसाद प्रधान, श्री बृजभूषण शुक्ला, श्री मनीष गुप्ता, पूर्व विधायक उदय प्रकाश मिश्रा, शीला त्यागी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय, डॉ. मुजीब खान, कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह, वसीम राजा, सत्यनारायण शर्मा, संगठन मंत्री रवि तिवारी, सज्जन पटेल, प्रदीप सोहगौरा, सत्यनारायण तिवारी, अब्दुल शहीद मिस्त्री, डॉ. संदीप पटेल, एस.पी.एस तिवारी, पार्षद नजमा बेगम, सूफीया बेगम, आरती बक्सरिया, रवि तिवारी, रमा दुबे, साबिर अंसारी, सहफूज खान, विनोद शर्मा, अकरम अंसारी, मनीष नामदेव, मुस्तहाक खान, के. के. गुप्ता, पूर्णिमा तिवारी, ममता सिंह चौहान, सीमा सिंह, तारा त्रिपाठी, नेहा सिंह, ममता तिवारी, गोविंद दास तिवारी, अनिल मिश्रा, प्रभा सोहगौरा, बबिता साकेत, लक्ष्मी सिंह परिहार, राजेन्द्र सिंह रिमारी, सिद्धनाथ पाण्डेय, मुनीन्द्र तिवारी, चक्रधर सिंह, राजेश मिश्रा बब्बू, रामकीर्ति शर्मा, लल्लन खान, लियाकत अली, मुनीर बक्स, सुरेश वर्मा, जयशंकर मिश्रा, सत्या द्विवेदी, चंचल द्विवेदी, विनय मिश्रा, डॉ. अमित तिवारी, अनिल तिवारी, नरेश गुप्ता, नरेश तिवारी, सुनील कुशवाहा, अरूण मिश्रा (मुन्ना), रफीक अंसारी, रफीक मनिहार, लल्लू सिंह यादव, रामशरण कोरी, रोहिणी साकेत, जनार्दन मिश्रा, राहुल मिश्रा, विक्की गुप्ता, सौरभ शुक्ला, तनवीर अहमद, अभिषेक तिवारी, सर्वेश मिश्रा, सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
 rewa
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत, गरीब सर्वहारा वर्ग की जीत: राजमणि पटेल
 कर्नाटक विधानसभा के आम चुनाव मे कांग्रेस की एतिहासिक विजय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा है कि कांग्रेस की आशा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी की 'नफरत छोड़ो-भारत जोड़ोÓ यात्रा से देश मे एक अलग माहौल पैदा हुआ, साथ ही कर्नाटक के धरती पुत्र दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने से दलित, आदिवासी, किसान, मजदूर, गरीब वर्ग का विश्वास कांग्रेस के प्रति मजबूत हुआ है। श्री पटेल ने कांग्रेस की एतिहासिक विजयी पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व एवं आम जनता को बधाई देते हुये कहा कि नवम्बर 2023 में विधानसभा चुनाव तथा 2024 मे लोकसभा के आम चुनाव मे भी कांग्रेस सकारात्मक ऊर्जा के साथ सोशित, पीढ़ित, गरीबों का विश्वास लेकर मैदान मे उतरेगी। कांग्रेस नेता एड0 महमूद खान, रमेश पटेल, पवन पटेल, एड0 बृजेन्द्र सिंह आदि ने भी कर्नाटक की जीत पर राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेतृत्व एवं आम जनता को बधाई दी।
 -