jabalpur News: नगर निगम में अटका था लाखों का पेमेंट; बेटी की शादी तय हुई तो परेशान ठेकेदार ने कर लिया सुसाइड

लाइसेंसी बंदूक से खुद को उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस 

 | 
jabalpur

नगर निगम और रेलवे के ठेकेदार ने खुद की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला जबलपुर का बताया जा रहा है। घटना गुरूवार सुबह करीब 10.30 बजे की है।  शहर के गोहलपुर थाना अंतर्गत बधाइयां मोहल्ले में स्थित आवास से ठेकेदार भगवान सिंह ठाकुर का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। भगवान सिंह ने जिस बंदूक से सुसाइड किया, उसका लाइसेंस 1 महीने पहले ही मिला है। 

परिवार में पत्नी के अलावा बेटी और दो बेटे हैं। बेटी सबसे बड़ी है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार भगवान सिंह पिछले कुछ दिनों ने आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे। काम करने के बाद भी लगातार फंस रहे पैसों की वजह से वह तनाव में रहने लगे थे। मृतक के बेटे हर्ष ठाकुर ने बताया कि नगर निगम में किए गए कामों की ऐवज में लाखों रुपए का पेमेंट अटका है। जिसको लेकर वह निगम के अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे लेकिन उनका बिल पास नहीं किया गया। हर्ष ने बताया कि नगर निगम पर अकेले ६०-७० लाख का पेमेंट बकाया है। वहीं दूसरी बड़ी बहन की शादी भी 18 फरवरी को फिक्स हो गई। ऐसे में पैसों का इंतजाम न हो पाने की वजह से वह अत्यधिक तनाव में थे। जिसका जिक्र पर परिवार के बीच भी कर चुके थे। 
 
 

महापौर बोले- होगी कार्यवाही 
इधर नगर निगम का बिल पास न होने की बात सामने आने के बाद जबलपुर नगर निगम के महापौर जगत बहादुर अन्नू ने कहा पेमेंट अटकने के मामला की मुझे पूरी जानकारी नहीं है। जानकारी लेंगे और अगर कहीं गलती होगी, किसी की कमी होगी तो उस पर कार्रवाई भी निश्चित होगी।