रीवा में होगा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव, मैथिली ठाकुर, रजा मुराद जैसी हस्तियां होंगी शामिल

गुड मॉर्निंग डिजिटल। रीवा। शहर में आगामी दिनों होने वाले अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म एवं नाट्य महोत्सव की तैयारी जोरों पर है जिसका पोस्टर भी लांच हो चुका है। रंग उत्सव नाट्य समिति द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित महोत्सव कलाप्रेमियों के लिए सदैव नया अनुभव देने वाला रहा है। इस वर्ष आयोजन में मुख्य आकर्षण मशहूर सिंगर मैथिली
 | 
रीवा में होगा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव, मैथिली ठाकुर, रजा मुराद जैसी हस्तियां होंगी शामिल

गुड मॉर्निंग डिजिटल।
रीवा। शहर में आगामी दिनों होने वाले अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म एवं नाट्य महोत्सव की तैयारी जोरों पर है जिसका पोस्टर भी लांच हो चुका है। रंग उत्सव नाट्य समिति द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित महोत्सव कलाप्रेमियों के लिए सदैव नया अनुभव देने वाला रहा है।

इस वर्ष आयोजन में मुख्य आकर्षण मशहूर सिंगर मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति विख्यात अभिनेता रज़ा मुराद की मास्टरक्लास के साथ ही देश विदेश की चुनिंदा फिल्मों का नि:शुल्क प्रदर्शन एवं प्रसिद्ध नाटकों का मंचन शामिल है। इसी क्रम में आयोजन के सम्पूर्ण ब्यौरा के साथ पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

चित्रांगन महोत्सव के निर्देशक अंकित मिश्रा ने आयोजन के विषय मे जानकारी देते हुए बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय महोत्सव आगामी 16,17 एवं 18 फरवरी 2023 को होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके लिए अतिथि कलाकार के रूप में मुंबई से फिल्म अभिनेता रजा मुराद, गायकी में अपना नाम स्थापित करने वाली मैथली ठाकुर हमारे साथ होंगी। साथ ही आयोजन में स्थानीय एवं प्रादेशिक लोक कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा।

यह आयोजन विंध्य क्षेत्र में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर को सहेजने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य को भी पूरा करता है। हमारे साथ अंतरराष्ट्रीय कलाकर होंगे देश विदेश की चुनिंदा फ़िल्मों का प्रसारण दोपहर में होगा, शाम को मंचीय गतिविधियों का आयोजन होना है। नाट्य दल में भोपाल का दल संजय मेहता के निर्देशन में नाटक संत कबीर आयोजन में शामिल होगा। आदिशंकराचार्य के जीवन पर आधरित नाटक का भी मंचन होगा जिसके निर्देशक अंकित मिश्रा एवं लेखक योगेश त्रिपाठी हैं।

पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इन युवा साथियों का उत्साह देख कर लगता है कि हमारे शहर का युवा सही मार्ग में चल रहा है। चित्रांगन फ़िल्म एंड थियेटर फेस्टिवल के विगत वर्षों के आयोजन को मैंने देखा है। इसमें दर्शकों को बेहतर मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी भी मिलती है, इसके साथ ही कलाकारों को मंच भी मिलता है। यह विंध्य भूमि अपने सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत के लिए हमेशा से विख्यात रही है। यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य सहसा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आयोजन में मंच संचालन शुभम पांडेय ने किया।