Sidhi में 20 प्रदेशों के लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति, 101 लोगों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद बोले- लोक कला के महाकुंभ का जिले में होगा आयोजन 

 | 
sidhi

सीधी जिले में लोक कला एवं लोक संगीत के महाकुंभ का आयोजन देश की सबसे छोटी लोक गायिका मान्या पाण्डेय की अगुवाई में किया जायेगा, जिसमें देश भर एवं बघेलखंण्ड के लोक वादक, लोक नृत्य एवं लोक संगीत के कलाकार शामिल होगें। उक्त बातें राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने परसिली बाणभट्ट राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने आगे कहा कि उत्थान समाजिक, संस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था विगत लम्बे अर्से से लोक कला का राष्ट्रीय स्तर के आयोजन कर अपने बघेलखण्ड की लोक पम्परा को गति प्रदान करती रही है।

2

 उन्होंने कहा कि हमारे विंध्य की शान एवं जिले की गौरव मान्या पाण्डेय के कारण बघेली लोक गीतो का पूरे देश में विस्तार हो रहा है। परसिली बाणभट्ट राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव के द्वितीय दिवस का आयोजन राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं कुंवर सिंह टेकाम  विधायक धौहनी, सरद कोल विधायक ब्यौहारी, सुमन कोल जिला पंचायत सदस्य की उपस्थित में किया गया। इस अवसर पर धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि परसिली में राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव का आयोजन को लेकर यहां के लोगों में काफी उत्साह है।  उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय स्तर के लोक संगीत का यह आयोजन हमारी सीधी की बिटिया और पर्यटन विभाग की ब्रांड एम्बेस्डर मान्या पाण्डेय के प्रयासो से संभव हो पाया है। परसिली में राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित हो इसका पूरा प्रयास किया जायेगा।

इन लोक कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
परसिली बाणभट्ट राष्ट्रीय लोक संगीत के द्वितीय दिवस पर मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के लोक कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। लोक गायिका एवं सीधी पर्यटन की ब्रांड एम्बेसडर मान्या पाण्डेय, बालकलाकार प्रत्यूष द्विवेदी, बिहार की लोक गायिका प्रगति सिंह ने उतरल किरनिया सांझ के निमिया से धीरे-धीरे एवं भोजपुरी सोरठी गीत का गायन किया। बनारस उत्तर प्रदेश की लोक गायिका अंशिका सिंह, बिहार के लोक गायक सुभाष रॉय, लोक गायक कपिल तिवारी ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

lok

101 लोग सीधी गौरव सम्मान से सम्मानित
परसिली बाणभट्ट राष्ट्रीय लोक संगीत महोत्सव के द्वितीय दिवस पर उत्थान समाजिक, संस्कृति एवं साहित्यिक संस्था के द्वारा आदिवासी अंचल मझौली, कुसमी में काफी समय से पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र में काम करने वाले 101 व्यक्तियों को राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, ब्यौहारी विधायक शरद कोल के द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें लोक कलाकारो, साहित्यकार, पत्रकार, संजय राइगर रिजर्व, परसिली रिसार्ट, वन सुरक्षा मे काम करने वाली समितियों, वन धन केन्द्र के कार्यकर्ताओं, बनोपज समितियों, अजीविका मिशन की महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं, समाज सेवियो एवं मप्र जन अभियान उसे जुड़ी समितियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों के द्वारा उक्त महोत्सव पर प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया गया। इस दौरान वादक कपिल तिवारी, रविन्द्र तिवारी, श्रवण शुक्ला, पवन शुक्ला, सत्यम तिवारी, सुभाष राय, अभिदेश कुमार, वैभव कुमार, कर्णवीर सिंह, रजनीश जायसवाल आदि को भी सम्मानित किया गया। ं