Cruise Tourism Will Develop: अब MP में भी चलेगा क्रूज़, बड़वानी से स्टैचू ऑफ यूनिटी तक विकसित होगा क्रूज टूरिज्म

नर्मदा नदी में ओंकारेश्वर के आस-पास और आगे बनेगा प्रोजेक्ट, CM ने किया फैसला

 | 
tourism

मध्यप्रदेश में क्रूज टूरिज्म का आगाज होगा। इसके लिए बड़वानी से गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक क्रूज चलेगा। इसके अलावा सीएम शिकराज ने कहा, प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने रिवर क्रूज टूरिज्म पर जोर दिया जाएगा। इससे पर्यटक नर्मदा नदी के आस-पास उपलब्ध प्राकृतिक सौंदर्य और जैव- विविधता से रूबरू हो सकेंगे। बैठक गुरुवार को सीएम हाउस में हुई। यहां नर्मदा नदी में बड़वानी से गुजरात तक कुज संचालन के प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई। इसमें क्रूज 135 किमी की दूरी तय करेगा।

 गुरुवार की सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रिवर क्रूज टूरिज्म को लेकर समीक्षा बैठक की।  बैठक केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर कांवरे, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिवशेखर शुक्ला सहित भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित थे।

और संभावनाएं तलाशेंगे
बैठक में यह भी तय किया गया कि बरगी से मंडला तक भी क्रूज का संचालन किया जाएगा। नर्मदा नदी में क्रूज चलाने के लिए अन्य स्थानों पर भी संभावनाओं को लेकर प्लान तैयार होगा। जहां- जहां पर्यटन की संभावना होगी, उन स्थानों को लेकर अलग से काम होगा।