Congress List: नए जिले मऊगंज से पद्मेश गौतम व मैहर से धर्मेश घई बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, लिस्ट जारी

प्रदेश के  9 जिलाध्यक्षों की कांग्रेस ने जारी की सूची 

 | 
congress

लोकसभा चुनाव से पहले जब कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता प्रत्याशियों की सूची का इंतजार कर रहे हैं, इसी बीच कांग्रेस ने प्रदेश के ९ जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी की गई। लिस्ट में जबलपुर, भोपाल, सिहोर, उज्जैन सहित नए जिलों मऊगंंज, मैहर, पांढुणा जिलों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। 

रीवा जिले से अलग बने मऊगंज में कांग्रेस ने पद्मेश गौतम को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि पद्मेश गौतम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बीजेपी के वरिष्ठ विधायक गिरीश गौतम के भतीजे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में देवतालाब विधानसभा सीट के लिए चाचा- भतीजे की भिडंत देखने को मिली थी हालांकि, चाचा गिरीश गौतम ने कांग्रेस प्रत्याशी व भतीजे पद्मेश गौतम को करारी शिकस्त दी थी। उससे पहले साल २०२२ में पद्मेश गौतम ने गिरीश गौतम के पुत्र राहुल गौतम को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हराया था। 

वहीं सतना से अलग हो कर बनाए गए नए जिले मैहर में धर्मेश घई को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। धर्मेश घई भी पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे। लेकिन उन्हें भाजपा के श्रीकांत चतुर्वेदी से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन एक बार फिर पार्टी ने संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी धर्मेश घई को सौंपी है। 

इसके अलावा प्रदेश के जबलपुर शहर में सौरभ नाती शर्मा, भोपाल ग्रामीण में अनोखी पटेल, सीहोर में राजीव गुजराती, उज्जैन शहर मुकेश भाटी, विदिशा मोहित रघुवंशी, पांढुर्णा सुरेश झलके और बड़वानी में नानेश चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।