सीएम मोहन यादव रीवा में, कमिश्नर अनिल सुचारी को हटाया

प्रदेश के 7 आईएएस अफसरों के हुए तबादले, गोपाल चंद्र डाड होंगे रीवा संभागायुक्त 

 | 
dr mohan yadav

 सीएम मोहन यादव आज एक दिवसीय रीवा दौरे पर हैं। इसी बीच रीवा संभागायुक्त अनिल सुचारी के तबादले की खबर आ चुकी है। दरअसल, प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। राज्य शासन ने 7 आईएसअफसरों के तबादले किए हैं। सिामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के मुताबिक रीवा संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को हटा दिया गया है। उनकी जगह आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा गोपाल चंद्र डाड को रीवा संभाग का आयुक्त बनाया गया है। बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव आज रीवा के दौरे पर हैं। वे संभागीय बैठक करने वाले हैं। इससे पहले ही रीवा संभाग आयुक्त के पद पर फेरबदल किया गया है।

प्रशासनिक सर्जरी के क्रम में भोपाल और इंदौर के कलेक्टर बदले गए हैं। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल के कलेक्टर होंगे। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव संजय गुप्ता अब श्रम आयुक्त होंगे। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास निगम बनाया गया है। श्रम आयुक्त श्रीकांत बनोठ आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश की जिम्मेदारी संभालेंगे। अभी तक उनके पास श्रम आयुक्त के साथ नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार था।