CM in Chitrakoot: अयोध्या की तर्ज में विकसित किया जाएगा चित्रकूट, सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बोले- राम की तपस्थली को बनाएंगे सबसे बड़ा धार्मिक स्थल, जहां से राम गुजरे, वे तीर्थ सड़क मार्ग से जुड़ेंगे

 | 
mohan

श्रीराम वन पथ गमन न्यास की पहली बैठक लेने दिल्ली से सीधे चित्रकूट पहुंंचे सूबे के मुखिया डॉ मोहन यादव ने कहा कि चित्रकूट का विकास मध्यप्रदेश सरकार अयोध्या की तर्ज पर करेगी। साथ ही इसे श्रीराम के जीवन से जुड़ा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल बनाया जाएगा। वहीं बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में भगवान राम के वन गमन से जुड़े 8 जिलों में कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। 

सीएम ने कहा कि श्री राम वन गमन पथ के विकास की कार्ययोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उन सभी स्थानों को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा, जहां से भगवान राम गुजरे थे। जिसके लिए धार्मिक विद्वानों के परामर्श के अनुसार श्रीराम वन गमन पथ के सभी प्रमुख स्थलों का विकास किया जाएगा। बताया गया कि अधिकारी जल्द ही इस रोडमैप को अमल में लाने के लिए काम शुरू करेंगे।  

dr moahan yadav

वहीं चित्रकूट में लगने वाले दीवाली और अमावस्या मेले में श्री राम वन गमन पर की प्रदर्शनी भी लगेगी। जहां राम वन गमन पथ से जुड़ी जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी। सीएम यादव ने अधिकारियों को प्रदर्शनी का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।