BJP Candidate List: MP की 29 में से 24 सीटों पर बीजेपी ने उतारे प्रत्याशी, विंध्य में केवल एक बदलाव

गणेश-जनार्दन-हिमाद्री पर फिर पार्टी ने जताया भरोसा 

 | 
list

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने टिकट वितरण में बाजी मार ली है। भारतीय जनता पार्टी ने 195 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पहली सूची में मध्यप्रदेश के 29 में से 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना तो पूर्व सीएम शिवराज सिंह को विदिशा से टिकट दिया गया है।

 

विंध्य क्षेत्र की बात करें तो विंध्य की सभी चारों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। तीन में पुराने चेहरे नजर आएंगे। जबकि सीधी सीट में नया चेहरा सामने आया है। सतना से चार बार के सांसद गणेश सिंह एक बार फिर उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं रीवा से जनार्दन मिश्रा पर पार्टी ने भरोसा जताया है। शहडोल से सांसद हिमाद्री सिंह चुनावी मैदान में होंगी जबकि सीधी से डॉ. राजेश मिश्रा के रूप में नया कैंडिडेट उतारा गया है।  
 

  • मुरैना        शिवमंगल सिंह तोमर
  • भिंड                संध्या राय
  • ग्वालियर    भारत सिंह कुशवाह
  • गुना         ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • सागर       लता वानखेड़े
  • टीकमगढ़    वीरेंद्र खटीक
  • दमोह       राहुल लोधी
  • खजुराहो    वीडी शर्मा
  • सतना       गणेश सिंह
  • रीवा        जनार्दन मिश्रा
  • सीधी       डॉ. राजेश मिश्रा
  • शहडोल     हिमाद्री सिंह
  • जबलपुर    आशीष दुबे
  • मंडला      फग्गन सिंह कुलस्ते
  • होशंगाबाद    दर्शन सिंह चौधरी
  • विदिशा     शिवराज सिंह चौहान
  • भोपाल      आलोक शर्मा
  • राजगढ  ़    रोडमल नागर
  • देवास       महेंद्र सिंह सोलंकी
  • मंदसौर      सुधीर गुप्ता
  • रतलाम      अनीता नागर सिंह चौहान
  • खंडवा          ज्ञानेश्वर पाटिल
  • बैतूल            दुर्गादास उइके 

01

02

03

04

05

06

07

08

09

10

11