10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर: सभी को मिलेंगे बोनस नंबर, बोर्ड ने लिया फैसला
आंसर में हुई गलतियों का छात्रों को मिलेगा लाभ, मूल्यांकन कार्य जारी

MP BOARD में 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। जिसमें मुताबिक करीब 10 लाख 10वीं के विद्यार्थियों को समाजिक विज्ञान में बोनस अंक मिलेंगे। इसके साथ ही 12वीं के फिजिक्स, संस्कृत, इतिहास, गणित समेत कई विषयों में बोनस नंबर मिलेंगे। इस संबंध में मंडल की ओर से आदेश जारी किए जा चुके हैं।
अधिकतम 5 अंक मिलेंगे बोनस
जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं के फिजिक्स विषय में 5, हिंदी विषय में 2 और अंग्रेजी विषय में 3 अंक बोनस दिए जाएंगे। वहीं, 10वीं के हिंदी विषय में 3 अंक बोनस दिए जाएंगे। जबकि दृष्टिहीन कैटेगरी के स्टूडेंट्स को भी बोनस अंक दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक दृष्टिहीन छात्रों को सामाजिक विज्ञान विषय में 4 बोनस अंक मिलेंगे। दोनों परीक्षाओं में करीब 19 लाख छात्र शामिल हुए हैं। वहीं कॉपियों का मूल्यांकन कार्य तेजी से जारी है। माना जा रहा है मई माह के तीसरे सप्ताह मे 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
इस कारण मिलेंगे बोनस नंबर
दरअसल छात्रों को बोर्ड के द्वारा की गई गलतियों की वजह से बोनस अंक दिए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए बोर्ड सचिव श्रीकांत बनोट ने कहा कि 10वीं-12वीं के पेपर के छपाई में कुछ गलतियां हो गई थीं। जिसके चलते कई प्रश्नों का उत्तर गलत लिख गया था। जिनके आधार पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। ऐसे में इन प्रश्नों के लिए छात्रों को बोनस अंक दिया जाएगा। इसके लिए छात्रों को कुछ करने की जरूरत नहीं है।
बोर्ड के इतिहास मे पहली बार
बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है जब आंसर को लेकर गलती मानी गई है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक फिजिक्स पेपर में गलतियां विषय विशेषज्ञ शिववीर सिंह भदौरिया ने की। उन्होंने कहा कि आंसर में गलतियां हुई हैं। क्योंकि इसी के आधार पर कॉपियों का मूल्यांकन होता है। ऐसे में छात्रों को गलत आंसर के नंबर मिलना चाहिए। वहीं, बोर्ड की तरफ से आंसर में हुई गलतियों को भी मान लिया गया है।