BIG Breaking: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल अब दो नही बल्कि एक ही विभाग के होंगे मंत्री, कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग होंगे मर्ज 

 | 
rajendra shuklal

भोपाल। सूबे के मु़ख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक ली। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिली है। जिसमें से सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश के दो मंत्रालयों को मर्ज कर एक कर दिया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग मर्ज होंगे। बता दें कि इन दोनों मंत्रालयों का जिम्मा प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के पास है। नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।

यह होगा फायदा 
बता दें कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग का मर्जर करना काफी महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है। इसके कई लाभ है। दोनों विभागों के एकीकरण से अब जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के बीच अब तक जो तालमेल की स्थिति नहीं रहती थी, वह अब हो सकेगी। इसके साथ ही विभाग की कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। अलग-अलग विभाग होने से को-ऑर्डिनेशन में भी कमी रहती थी। इसकी भी भरपाई हो सकेगी। 

ज्ञात हो कि भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रालय मे स्वास्थ्य मंत्रालय एक ही है। जबकि एमपी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और चिकित्सा शिक्षा दो अलग अलग विभाग थे। जिनके मंत्री भी अलग अलग हुआ करते थे। लेकिन इस मोहन सरकार ने इसके संकेत पहले ही दे दिए थे और इसीलिए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र कुमार शुक्ल को दोनों ही विभागों का मंत्री बनाया गया है।

mohan

हर जिले में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज
इसके अलावा कैबिनेट ने मंगलवार को नई शिक्षा नीति के आधार पर हर जिले में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज खोलने के का फैसला लिया है।  भी कैबिनेट ने लिया है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय में अब नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रम शामिल किया जाएगा।