राम नवमी पर इंदौर में बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी की छत धंसने से 25 से ज्यादा समाए

12 लोगों को किया जा चुका है रेस्क्यू, 7 से 8 लोगों के अंदर होने की आशंका 
 | 
indore

रामनवमी के अवसर पर मध्यप्रदेश के  इंदौर में बड़ा हादसा हो गया। शहर के पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में बनीं बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए। जिसमें से १२ लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है।  जिनमें दो बच्चियां भी हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अभी भी कम से कम सात से आठ लोगों के अंदर होने की आशंका है। जिसके लिए टीमें लगें हुई हैं। 


 बताया जा रहा है कि रामनवमी की वजह से मंदिर में सुबह से काफी भीड़ थी। इसी बीच बावड़ी के ऊपर की छत धंस गई और बड़ा हादसा हो गया। लोग इसी छत के ऊपर बैठ कर हवन कर रहे थे तभी वह अचानक नीचे गिर गया। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं तंग गलियां होने से राहत कार्य करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

hadsa

परिजन बदहवास
एंबुलेंस व 108 की गाड़ी निकलने में भी परेशानी हो रही है। कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। वहीं गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास हैं। अभी कई लोग लापता हैं।  लोगों में इस समय काफी आक्रोश है। जो लोग बावड़ी के अंदर फंसे हैं, वह सीढ़ियों पर हैं। उन्हें आक्सीजन पहुंचाई गई है। अभी भी महिलाओं और बच्चों के फंसे होने की आशंका जताई गई है।

inofre

अफसरों को नहीं थी बावड़ी की जानकारी 
मंदिर के पास टीनशेड में बावड़ी पर निर्माण था। लोग नवमी पर हवन कर रहे थे तभी हादसा हुआ। निगम अफसरों के मुताबिक 40 फीट गहरी बावड़ी है। उस पर लोहे की जाली थी। एक कमरे के बराबर चौड़ाई है बावड़ी की। लोहे की जाली पर स्लैब डालकर निर्माण किया गया। हवन के दौरान बावड़ी की छत पर ज्यादा लोगो के होने से जाली टूटी और हादसा हुआ। चर्चा है कि बावड़ी की जानकारी निगम के अफसरों को नहीं थी।   

इधर घटना की जानकारी लगते ही इंदौर पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर और निगमायुक्त सहित प्रशासन की टीम सूचना मिलते ही यहां पहुंच गए। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित तमाम एमआईसी सदस्य मीटिंग छोड़ निकले दुर्घटना स्थल के लिए। साथ ही कई राजनेता भी पहुंच गए। राहत कार्य के लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया।