Accident: शादी कर घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन से भरी कार पलटी, महिला घायल

मोहनिया टनल के पहले Car Driver को आई नींद, बाल-बाल बचे नवदंपत्ति व चालक

 | 
rewa

 रीवा जिले के गुढ़ थाने के बदबार पहाड़ में तब बड़ा हादसा हो गया जब बारात से घर लौट रहे नव दंपत्ति की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। 3 मई की दोपहर 4 बजे एक कार खाई में जाकर पलट गई। हादसे में एक महिला को चोंट आई है। जबकि तीन लोग सुरक्षित बच गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायल महिला ने बताया कि रीवा से शादी कर दूल्हा-दुल्हन कार में सवार होकर सिंगरौली जा रहे थे।

गुढ़ सोलर प्लांट के पास चालक को झपकी आ गई। जिससे कार हाइवे को छोड़ खाई में घुस गई। गनीमत थी कि कार हादसा जिस तरह हुआ है। उस हिसाब से किसी को कोई चोट नहीं आई है। सिर्फ एक महिला को चोंट आई है। वहीं दूल्हा-दुल्हन सहित चालक सुरक्षित है। हादसाग्रस्त कार में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट लिखा था।