MP News: पीएम श्री कॉलेजों में डिप्लॉयमेंट से नियुक्त किए जाएंगे प्रोफेसर, योजना में 55 सरकारी कॉलेजों शामिल

उच्च शिक्षा विभाग ने दी 26 सौ शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों को मंजूरी 

 | 
MP

भोपाल। सूबे के हरेक जिले में पीएम श्री कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसके लिए करीब 19 सौ शैक्षणिक और करीब 700 गैर शैक्षणिक पदों को मंजूर किया गया है। पीएमश्री कॉलेज वर्तमान सत्र 2024-25 से ही शुरू कर दिए जाएंगे। उन्हें स्थापित करने के लिए प्रवेश की व्यवस्था की जा रही है। नव प्रवेशित विद्यार्थियों को अध्ययन कराने के लिए वर्तमान में डिप्लायमेंट से प्रोफेसरों को नियुक्त किया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 55 सरकारी कॉलेजों को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेस (पीएमश्री) में अपग्रेड किया है। इसमें सूबे के हरेक कॉलेज को शामिल किया गया है। इससे प्रदेश में करीब 55 कॉलेज पीएमश्री के नाम से जाने जाएंगे। इसमें रीवा का मॉडल साइंस कॉलेज , व सीधी का संजय गांधी स्मृति कॉलेज भी शामिल है। उक्त कॉलेजों में स्ट्रेंथ, वीकनेस अपॉरच्युनिटी और चैलेंज (एसडब्ल्यूओसी) 1999 एनालिसिस किया जाएगा। विद्यार्थियों को एक्सीलेंस एजुकेशन देने के लिए प्रोफेसरों की भर्ती से पृथक से की जाएगी। हालांकि वर्तमान सत्र शुरू हो गया है। इसलिये विभाग वर्तमान में शैक्षणिक व्यवस्था बनाने के लिए डिप्लायमेंट से प्राफसरों के पदों को भरेगा। 

आगामी सत्र 2025-26 में प्रोफेसरों के साक्षात्कार लेकर नियुक्त किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन जमा कराए जाएंगे। कॉलेजों में कार्यलयान कार्य में कोई बाधा नहीं आए, जिसके लिए 700 अर्चचारियों को नियुक्त किया प्रोफेसर और कर्मचारियों की भर्ती के लिए विभाग उनकी सीआर के साथ उनके कार्यशैली पर भी फोकस करेगा।


एक्सटर्नल एडवाइजरी बोर्ड का होगा गठन
उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कॉलेजों की स्थिति में सुधार लाने के लिए एक्सटर्नल एडवाइजरी बोर्ड गठित किया जाएगा। इनमें अलग- अलग फील्ड के एक्सपर्ट शामिल किए जाएंगे, जो संबंधित कॉलेज की अकादमिक गुणवत्ता के अलावा इंफ्रास्टक्कर को और बेहतर करने के लिए काम करेंगे।

शोध का होगा ई-पब्लिकेशन
कॉलेज की फैकल्टी समय-समय पर अपने विषयों से जुड़े हुए विभिन्न शोध करती है। इस तरह के शोध का ई पब्लिकेशन भी कॉलेजों को कराना होगा। इसका उपयोग अन्य फैकल्टी मेंबर्स के साथ ही छात्र और दूसरे कॉलेज कर सकेंगे। इनके लिए इस तरह का प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा, जहां यह उपलब्ध हो सकेंगे।