Jabalpur Congress candidate: वोट के साथ नोट भी मांग रहे कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव, बने चर्चा का विषय

जबलपुर के कांग्रेस उम्मीदवार  ने कहा-पार्टी का खाता सीज, नहीं है फंड

 | 
congress

लोकसभा चुनाव में पहले चरण में मतदान वाले क्षेत्रों राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। प्रत्याशियों के द्वारा अलग अलग तरीकों से प्रचार कर जनता को रूझाने का काम कर रहे हैं। इसीबीच एमपी के जबलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव जनसंपर्क के दौरान लोगों से वोट ही नहीं नोट भी मांग रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार का यह चुनावी तरीका अब चर्चा का विषय बन गया है। 

दरअसल जबलपुर लोकसभा सीट में पहले चरण में मतदान होने हैं। जिसके लिए कांग्रेस भाजपा समेत सभी प्रत्याशी प्रचार के लिए जी जान लगा रहे हैं।  इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह जनता के बीच जाकर कह रहे हैं कि उनके पास चुनाव लड़ने रुपए नहीं है, इसलिए वोट के साथ दस का नोट भी चाहिए। कोई उन्हें 10 का तो कोई 500 का नोट भी खुशी से देते नजर आ रहा है।

जब दिनेश यादव से यह पूछा गया कि आखिर वह वोट के साथ नोट की मांग क्यों कर रहे हैं तो उन्होंने बताया कि सरकार के इशारे पर आयकर विभाग के द्वारा कांग्रेस पार्टी के खाते सीज हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के समय इस तरह की कार्यवाही कर बीजेपी कांग्रेस को आर्थिक रूप से अक्षम बनाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि इसीलिए वह लोगों के पास जाकर न सिर्फ वोट मांग रहे हैं बल्कि १० रूपए का सहयोग की भी मांग कर रहे हैं। 


करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं दिनेश यादव 
भले ही कांग्रेस प्रत्याशी लोगों से चुनाव लड़ने के लिए नोट की मांग कर रहे हों लेकिन ुनामांकन फार्म के साथ जमा शपथ-पत्र के अनुसार दिनेश यादव करोड़पति हैं। उनके पास १ करोड़ १२ लाख की चल संपत्ति है। वहीं पत्नी के पास ५३ लाख की संपत्ति है। स्वयं के पास 2 करोड़ 8 लाख रुपए और पत्नी के पास 1 करोड़ 60 लाख की अचल संपत्ति है।

पार्टी का खाता सीज
कांग्रेस पार्टी का खाता सीज कर दिया गया है। इसलिए लोगों से सहयोग मांग रहा हूं। 
-दिनेश यादव, कांग्रेस प्रत्याशी जबलपुर