Railway News: आरपीएफ ने पकड़ा 2 लाख 20 हजार कीमत का 12 किलो गांजा

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे लगातार चला रहा ऑपरेशन नारकोस

 | 
Bilaspur

बिलासपुर। सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल ब्रजराजनगर के स.उप.निरी. अमरेन्द्र सिंह एवं स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर बेलपहाड रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म  में निगरानी के दौरान एक व्यक्ति राजकुमार भारत राम शर्मा निवासी-तारदेव मुंबई को पकडा गया जिसके
बैग से 12 पैकटों में कुल 12 किलो गॉंजा बरामद किया गया, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बेलपहाड आबकारी विभाग को सुपुर्द किया गया। जत गांजे की अनुमानित कीमत 2,20000/-आंकी गई है।


रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर मंडल द्वारा ट्रेनों में मादक पदार्थो की तस्करी रोकने एवं संलिप्तों की गिरतारी बावत लगातार आपरेशन नारकोस चलाया जा रहा है। वरि. मंडल सुरक्षा आयुत के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2024 में मंडल क्षेत्राधिकार अंतर्गत छाीसगढ, मध्यप्रदेश एवं उडीसा राज्य के सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्टों द्वारा अभी तक कुल 39 मामलों में 327 किलोग्राम अनुमानित कीमत 65 लाख रूह्रश्वये से अधिक के गांजे की बरामदगी कर 41 संलिप्तों की गिरतारी सुनिश्चित कराई गई है। यह अभियान लगातार जारी है।