शादी न होने से नाराज युवक ने पीट-पीटकर कर दी अपनी ही मां की हत्या

पीटते समय मां पर उम्र अधिक होने के बावजूद शादी न कराने का लगा रहा था आरोप 

 | 
rewa

बड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शादी न होने से नाराज कलयुगी बेटे ने ने अपनी ही मां की पीट पीट कर हत्या कर दी। और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

घटना छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की है जहां बगीचा थाना क्षेत्र के सराइपानी मुंडाटोली में  पुलिस को एक घर से बुजुर्ग महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस। और देखा तो कमरे में बुजुर्ग महिला की लाश पड़ी हुई थी। मृतक महिला के पूरे शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। 

दरअसल पड़ोसियों ने बताया कि 6 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे मृतिका की जोर जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। आवाज सुन बीच-बचाव करने पड़ोसी उसके घर पहुंचे तो  देखा तो उसका बेटा अपनी मां की बेदर्दी से पिटाई कर रहा था। रोकने पर उसने सभी को जान से मारने की धमकी दे दी। जिसके बाद सभी वहां से लौट आए। बताया गया कि पिटाई के दौरान आरोपी बेटा अपनी मां पर उम्र अधिक होने पर भी शादी न कराने का आरोप लगा रहा था।  


अगले दिन सुबह घर के आंगन में खून के धब्बे देख पड़ोसियों ने जब घर अंदर झांका तो उनके होश उड़ गए। महिला की लाश घर के अंदर कमरे में पड़ी हुई मिली। आसपास ढेर सारा खून फैला हुआ था। और पुलिस का सूचना दी। इधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के अंतर्गत हत्या का अपराध दर्ज कर दिया है। और उसकी तलाश कर रही है।