Ram Mandir Ayodhya: राहुल गांधी बोले- 22 तारीख को बीजेपी ने दिया चुनावी फ्लेवर, यह राजनीतिक कार्यक्रम

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत के सवाल पर राहुल गांधी ने दिया जवाब

 | 
rahul tgandhi

 श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत न करने को लेकर कांग्रेस पार्टी सवालों के घेरे में है। इसी बीच भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी ने इस बारे में मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दिए।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कह कि  22 जनवरी का जो कार्यक्रम हो रहा है, वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। भाजपा और आरएसएस ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दे दिया है और इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इंकार कर दिया।  

वहीं इंडिया गठबंधन को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव २०२४ में डंडिया गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ेगा, और जीतेगा। इसके अलावा भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कह कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विचार लोगों को न्याय देना और राजनीति, समाज और आर्थिक संरचना को सभी के लिए समान और सुलभ बनाना है।  

वहीं मणिपुर हिंसा को लेकर मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने निशाना साधा, उन्होंने कहा कि मणिपुर से यह यात्रा शुरू हुई, मणिपुर के साथ काफी अन्याय हुआ है। महीनों से हिंसा चल रही है। यहां भाजपा नहीं पहुंची। इसके बाद हम नागालैंड पहुंचे यहां भी प्रधानमंत्री ने नागालैंड के लोगों से एक वादा किया गया था लेकिन उसे भी पूरा नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे राज्य से होने के बावजूद नागालैंड को देश के अन्य लोगों के बराबर महसूस करना चाहिए।