MP News: CM शिवराज कांग्रेस को बताया 3C- करप्शन, क्राइम, कमीशन, कमलनाथ बोले भाजपा 5B

इसी साल के आखिरी महीनों में मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं की जुबानी जंग शुरू हो चुकी है इन दिनों मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच वार पलटवार तेजी से चल रहा है इसी बीच सीएम शिवराज के कांग्रेस पर साधे गए 3C वाले तर्ज पर अब कमलनाथ ने 5B वाला पलटवार किया है।
प्रदेश की बीजेपी सरकार ने 18 साल में जनता को 5 B दिये हैं -
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 29, 2023
बुराई,
बेईमानी,
बदमाशी,
बेरोज़गारी और
बर्बादी।
जनता इस कुशासन से त्रस्त है।
अब कांग्रेस लेकर आएगी ख़ुशहाली।
जय मध्य प्रदेश।
दरअसल चुनावी साल में दोनों पार्टियों के नेता गणितीय फार्मूले के रूप में एक दूसरे की पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक विधानसभा के चुनाव प्रचार में पहुंचे थे जहां उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए इसे 3c का फार्मूला करार दिया था उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की पहचान है 3C यानी करप्शन क्राइम और कमीशन.... इसी का जवाब देते हुए कैलाश ने भाजपा को 5B का फार्मूला दिया है।
पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने कहां की पिछले 18 सालों में बीजेपी ने जनता को 5B दिया है। यानी बुराई, बेईमानी, बदमाशी, बेरोजगारी और बर्बादी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तंज कसते हुए उन्होंने ट्वीट किया है कि जनता इस कुशासन से त्रस्त है अब कांग्रेस प्रदेश में खुशहाली लेकर आएगी। इस तरह C वर्सेस B का फार्मूला सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल होने लगा है अब देखना है कि बीजेपी और शिवराज सिंह चौहान कमलनाथ के इस फार्मूले का क्या तोड़ निकालते हैं।