MP Election: ब्राह्मणों को साधने शाह का बड़ा दांव, जानापाव से करेंगे BJP के चुनावी अभियान की शुरुआत

हर विधानसभा से 5000 कार्यकर्ताओं को सभा में लाने का लक्ष्य

 | 
amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 जुलाई को इंदौर आएंगे। जहां वे बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे। मानपुर के पास पहाड़ी पर स्थित जानापाव ब्राह्मणों का तीर्थ स्थल है। जाहिर है कि बीजेपी की ब्राह्मण वोटर्स पर नजर है। पिछले चुनाव में सीएम के एक बयान के बाद पार्टी को ब्राह्मणों की नाराजगी झेलना पड़ी थी। 

कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं का शहर में आना शुरू हो गया है। सभी नेता संगठन के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन करने से चूकना नहीं चाहते हैं। इस कार्यक्रम से ही मप्र में भाजपा का चुनाव अभियान शुरू होगा। यह भाजपा के सभी नेताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। कार्यक्रम में शक्ति प्रदर्शन से सब यही संदेश देना चाहते हैं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा कहीं से भी कमजोर नहीं पड़ने वाली है। कार्यक्रम के लिए 50 हजार से अधिक लोग जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। 

अमित शाह रविवार को इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। थे उनमें जोश भरने के उद्देश्य से आ रहे हैं। तैयारी स्थानीय संगठन के हाथों में है लेकिन शाह के आयोजन में प्रदेश संगठन के बड़े नेता मॉनिटरिंग के लिए जुट चुके हैं। 

लिमिटेड रहेगा स्वागत-सत्कार
 सूत्रों के अनुसार भाजपा ने अमित शाह के स्वागत, सत्कार को लिमिटेड रखने का फैसला किया है। सामान्य और औपचारिक रूप से ही स्वागत होगा। इसके पीछे वजह बताई गई है कि शाह खुद ही नहीं चाहते कि स्वागत जीतू यादव, पूर्व पार्षद चंदू शिंदे, सत्कार में ज्यादा तामझाम रहे। भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि आलाकमान ने इस कार्यक्रम के लिए 1 लाख से ज्यादा लोगों को एकत्रित करने का टारगेट तय किया है।