MP Election 2023: BSP ने टिकट वितरण में मारी बाजी, सबसे घोषित किए प्रत्याशी

रामपुर बाघेलान से रिटायर्ड तहसीलदार मणिराज सिंह पर खेला दांव, पंकज सिंह सेमरिया से रिपीट

 | 
rewa

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में होने हैं। सारी राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी कसरत शुरू कर दी है। ऐसे में बहुजन समाज पार्टी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आदेश पर बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष इंजी रमाकांत पिप्पल ने 7 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक बीएसपी इन सीटों को जीता हुआ मानकर चल रही है। 

इन सीटों पर नाम तय
बीएसपी की पहली सूची में जिन सीटों पर विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा हुई है उनमें मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट से बलबीर सिंह दंडोतिया, निवाड़ी जिले की निवाड़ी विधानसभा सीट से अवधेश प्रताप सिंह राठौर, छतरपुर जिले की राजनगर सीट से रामराजा पाठक, सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से देवराज अहिरवार, सतना जिले की रामपुर बाघेलान विधानसभा सीट से मणिराज सिंह पटेल, रीवा जिले की सिरमौर विधानसभा सीट से विष्णुदेव पाण्डेय, रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा सीट से पंकज सिंह के नाम शामिल हैं।