MP Election 2023: भाजपा ने घोषित की चुनाव प्रबंधन व घोषणा पत्र समिति, राजेंद्र शुक्ला सहित विंध्य के कई दिग्गज शामिल

समिति में मुख्यमंत्री शिवराज से लेकर सिंधिया, मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री भी शामिल

 | 
bjp

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की गाइडलाइन पर हाई पावर चुनाव प्रबंधन समिति गठित कर दी गई है। शनिवार को चुनाव प्रबंधन समिति और घोषणा पत्र समिति का ऐलान किया गया। चुनाव प्रबंधन की कमान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पहले ही दे दी गई थी। अब सीएम शिवराज सिंह से लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य सभी दिग्गजों को सहयोगी के रूप में शामिल किया गया है। घोषणा पत्र की कमान पूर्व मंत्री जयंत मलैया को दी गई है। भाजपा ने दोनों समितियों के सहारे नाराज नेताओं को साधने की कोशिश की है। संतुलन की सियासत का संदेश दिया है। आगे पार्टी में फैसले भी इसी संतुलन के साथ किए जाएंगे।


सिंधिया खेमा भी असरदार
चुनाव प्रबंधन समिति के गठन में सिंधिया खेमा भी असरदार तरीके से दिखा है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ ही खेमे के दो मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज के खेमे से मंत्री भूपेंद्र सिंह है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह उमाशंकर गुप्त को शामिल किया है। 26 सदस्यीय समिति में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

समिति में ये दिग्गजः 
चुनाव प्रबंधन समिति में सीएम शिवराज सिंह प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कैलाश विजयवर्गीय केंद्रीय मंत्री सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, पहलाद पटेल, राज्य के मंत्री नरोतम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, सासद राकेश सिंह, गणेश सिंह, गजेन्द्र पटेल के अलावा लालसिंह आर्य, विधायक अजय विश्नोई, रामपाल सिंह प्रदीप लारिया, नारायण सिंह कुशवाह, उमाशंकर गुप्ता और हेमंत खडेलवाल


साधा: मलैया और झा की एंट्री
चुनाव घोषणा पत्र समिति में पूर्व मंत्री जयंत मलैया को कमान दी गई है। खास यह कि मलैया दमोह उपचुनाव के बाद पार्टी में हाशिये पर चले गए थे। इस फैसले से मलैया को साधने की कोशिश की गई है। दूसरा दिलचस्प पहलू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की सक्रिय एंट्री का है। झा को भी घोषणा पत्र समिति में शामिल किया गया है। वे लंबे समय से हाशिये पर थे। अब खुद वीडी ने झा की एंट्री कराई है। पिछले दिनों वीडी मुलाकात करने भी पहुंचे थे। इसी तरह लंबे समय से हाशिये पर चल रहे पूर्व मीडिया प्रभारी दीपक विजयवर्गीय को भी स्थान दिया गया है। पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, पूर्व आइएएस ऑफिसर कविंद्र कियावत भी शामिल हैं।

ये हैं सदस्य
चुनाव घोषणा पत्र समिति में प्रभात झा को सह प्रमुख बनाया गया है। राजेन्द्र शुक्ला, विश्नोई, ओमप्रकाश सकलेचा, लालसिंह आर्य, लता वानखेड़े, ओमप्रकाश धुर्वे, सुमेर सिंह सोलंकी, डीडी उइके, राज्यवर्धन सिंह, अजय प्रताप सिंह, कियावत, दीपक विजयवर्गीय, एसएनएस चौहान, अतुल सेठ, मनोज पाल यादव, पुष्यमित्र भार्गव, डॉ. विनोद मिश्रा सदस्य बनाए गए हैं।