गुजरात, हिमाचल समेत उपचुनाव और MCD चुनाव के आज शाम एग्जिट पोल

गुड मॉर्निंग डिजिटल। नईदिल्ली।गुजरात की 93 विधानसभी साटों के साथ ही विभिन्न राज्यों की 1 लोकसभा और 6 विधानसभा उपचुनाव के मतदान जारी है। मतदान शाम को 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद एग्जिट पोल जारी कर दिए जाएंगे। विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल परिणाम (Exit Poll Results 2022) से एक अंदाजा लगेगा कि किस
 | 
गुजरात, हिमाचल समेत उपचुनाव और MCD चुनाव के आज शाम एग्जिट पोल

गुड मॉर्निंग डिजिटल।
नईदिल्ली।गुजरात की 93 विधानसभी साटों के साथ ही विभिन्न राज्यों की 1 लोकसभा और 6 विधानसभा उपचुनाव के मतदान जारी है। मतदान शाम को 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद एग्जिट पोल जारी कर दिए जाएंगे। विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल परिणाम (Exit Poll Results 2022) से एक अंदाजा लगेगा कि किस प्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है। हालांकि वाकई इन चुनावों का परिणाम क्या होगा, यह 8 दिसंबर, गुरुवार को पता चलेगा जब गुजरात, हिमाचल प्रदेश के साथ ही सभी उपचुनाव के लिए मतों की गिनती होगी। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना 7 दिसंबर को होगी।

गुजरात चुनाव एग्जिट पोल 2022 के नतीजे शाम 5 बजे के बाद आने की संभावना है। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद ही मीडिया चैनलों द्वारा एग्जिट पोल प्रसारित किए जा सकते हैं।

Exit Poll Results 2022: AAP का पड़ेगा कितना असर

Exit Poll Results 2022 से यह भी साफ हो जाएगा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कितना असर पड़ा? दरअसल, अब तक दोनों राज्यों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होता आया है। यह पहली बार है कि तीसरी ताकत के रूप में आम आदमी पार्टी मैदान में है। अरविंद केजरीवाल समेत आप के तमाम नेता दोनों राज्यों में अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। खासतौर पर गुजरात में आप का फोकस ज्यादा रहा, क्योंकि यह राज्य 27 सालों से भाजपा का गढ़ है। गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने एक सभा में लिखकर दिया है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का जारी है।

Gujarat Election Results 2022

इन चुनावों में सबकी नजर गुजरात पर है। देखना यही है कि परिणाम क्या रहता है। गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 77 सीटें हासिल की थीं। गुजरात विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 92 सीट है।