Bollywood Stars In Politics: राजनीति में अमिताभ से लेकर कई बॉलीवुड स्टार कर चुके हैं एंट्री, सनी देओल ने जनता से मांगी माफी

वर्तमान में कंगना रनौत मंडी से भाजपा की प्रत्याशी, गोविंदा लड़ सकते हैं शिवसेना शिंदे गुट से चुनाव

 | 
bollywood

राजनीति में हाथ आजमाने की ख्वाहिश अदने से लेकर बड़ा तक और आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक को कभी न कभी जरूर होती है। और वह चुनावी दंगल में कूद जाते हैं। इनमें से कुछ तो सफल हो जाते हैं लेकिन कुछ फ्लाप। ऐसे ही चुनावी दंगल में नेता तो नेता अभिनेता व अभिनेत्रियों ने भी अपना दमखम दिखाया और अधिकांश अभिनेता इनमें सफल भी और संसद तक पहुंचे। वर्तमान लोकसभा चुनाव में भी उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक नेताओं के साथ-साथ कई अभिनेता और अभिनेत्रियां भी चुनावी दंगल में अपना दमखम दिखाने मैदान में हैं।

कंगना रनौत मंडी से लड़ रहीं हैं चुनाव
जानी मानी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत वर्तमान लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर मंडी से प्रत्याशी हैं। कंगना रनौत ने अपना चुनाव प्रचार भी प्रारंभ कर दिया है। कंगना के चुनाव मैदान में उत्तरने के बाद हालांकि लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। कंगना ने मतदाताओं से भाजपा व अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि कंगना इमरजेंसी फिल्म इंदिरा गांधी का किरदार निभा रहीं हैं।

kangana

अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद से लड़ा था चुनाव 
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 1980 के दशक में राजनीति में हाथ आजमाया था। हालांकि, अभिताभ की राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं थी लेकिन बचपन के दोस्त रहे राजीव गांधी के कहने पर उन्होंने 1984 में इलाहाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ा। उन्होंने भागे अंतर से यह सीट जीती लेकिन तीन साल बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

amitabh
गोविंदा फिर चुनाव लड़ने की तैयारी में
 फिल्मों से बेहतरीन लोकप्रियता हासिल करने वाले गोविंदा ने साल 2004 में राजनीति में एंट्री ली थी। एक्टर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर ना सिर्फ मुंबई की लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ा बल्कि जीत भी हासिल की। वर्ष 2008 में उन्होंने सियासत से तौवा कर ली। एक बार फिर गोविंदा राजनीति में आने का मन बना चुके हैं। उन्होंने शिवसेना एकनाथ शिंदे की पार्टी ज्वाइन की है। उनके चुनाव लड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। 

   
5 बार सांसद बने सुनील दत्त
मशहूर अभिनेता सुनील दत्त ने 1984 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे। सुनील दत्त बहुत ही लोकप्रिय सांसद रहे। सुनील दत्त यहां से लगातार पांच बार सांसद चुने गए थे।


बीजेपी से बने थे सांसद धर्मेंद्र
धर्मेंद 2004 में राजस्थान के बीकानेर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। हालांकि, संसदीय क्षेत्र में मौजूद नहीं रहने पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। वह शायद ही कमी संसदीय सत्र में शामिल हुए क्योंकि वह फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहते थे।

 sas
राज बब्बर सपा से की राजनीति की शुरूआत
अभिजेता राज बब्बर 1999 में पहली बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर आगरा लोकसमा से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। वह तीन बार लोकसभा सदस्य और दो बार राज्यसभा सदस्य रहे हैं। राज बब्बर अब कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। 


राजेश खन्ना को लालकृष्ण आडवाणी से मिली हार  
राजेश खन्ना ने आाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के लिए 1991 का आम चुनाव लड़ा था। वे चुनाव हार गए हालांकि अगले साल आडवाणी पर धेषाधड़ी के आरोपों के वाद उपचुनाव हुआ, जिसने राजेश खन्ना को जीत मिली। हालांकि, उन्होंने अगला चुनाव नहीं लड़ा क्यों कि उन्हें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं थी। 

vf
सनी देओल ने लोगों से मांगी माफी 
सनी देओल 2019 में सांसद बजने के बाद अब तक कुछ ही बार संसद गए। इस सवाल पर सनी ने माना था कि उनकी संसद में उपस्थिति न के बराबर रही है. साथ ही उन्होंने इसके लिए जनता से क्षमा भी मांगी। सनी देओल ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए यहां तक कह दिया था कि राजनीति मेरी दुनिया नहीं है।

fd