Agniveer Bharti Exam: इसी महीने शुरू होगी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, आठ फरवरी से रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के बाद होगा फिजिकल टेस्ट 

 | 
agniveer

रीवा। सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए फरवरी में रजिट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। रजिटेशन के बाद रैली की तिथि की घोषणा सेना भर्ती कार्यालय करेगा। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। बताया गया कि जबलपुर में मप्र के रीवा सहित अन्य जिलों के युवाओं की भर्ती रैली होती है। पंजीयन के बाद ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के बाद फिजिकल टेस्ट होता है।  सेना सैनिकों की भर्ती अग्निवीर योजना के अंतर्गत होती है। इसमें चार साल के लिए भर्ती की जाती है। उन्हें ही अग्निवीर कहा जाता था। 

पहले की भर्ती योजना में अधिक अवधि के लिए मैनिक भर्ती होता था। सेवाकाल पूरा होने पर उसे पेंशन और नि:शुल्क चिकित्सा को सुविधा मिलती थी। अब सरकार ने भर्ती का पैटर्न बदला है। इसका उद्देश्य है कि सेना को पहले की तुलना में ज्यादा ऊर्जावान युवा मिलेंगे। इसके लिए साढ़े 17 वर्ष से लेकर 21 वर्ष के युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका मिलता है।

एक माह रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर की भर्ती रैली के लिए आठ फरवरी से पंजीयन होगा। यह प्रक्रिया एक माह से ज्यादा समय तक चलेगी। आवेदनों की स्कूटनी के बाद बुलावा पत्र भेजा जाएगा।

महिला अग्निवीर के परिणाम अगले माह 
नवंबर में हुई महिला अग्निवीर भर्ती रैली का फाइनल रिजल्ट आना है। फरवरी के शुरुआत में इसकी घोषणा हो जाएगी। युवतियों ने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के बाद मैदान में प्रतिभा का परिचय दिया था।