अब बिना इंटरनेट के भी आप कर पाएंगे UPI पेमेंट, जानिए क्या है तरीके

खराब इंटरनेट में भी हो सकेगा पेमेंट, बढेंगी लोगों की सुविधा

 | 
upi

नोटबंदी के बाद से देश में डिजिटल पेमेंट का चलन जोरों पर है। ठेले वाले से लेकर बड़े शॉप्स में भी लोग धड़ल्ले से लोग डिजिटल पेमेंट्स का उपयोग करते हैं ऐसे समय में यूपीआई के जरिए पेमेंट करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल अब आप बिना इंटरनेट के भी पेमेंट कर पाएंगे। जिसके बाद कभी कभार खराब इंटरनेट के कारण अटकने वाले पेमेंट से राहत मिल जाएगी। 

माना जा रहा है कि कभी-कभी इंटरनेट में समस्या आने के कारण यूपीआई पमेंट में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्लो इंटरनेट की वजह से लोगों को काफी दिक्कत होती है। ऐसे में आरबीआई ने यूपीआई 123 पे को लॉन्च किया है। इसकी मदद से आप कहीं भी पेमेंट कर सकते हैं।

इसको यूज करना काफी आसान है। सबसें पहले आपको जिस फोन से पेमेंट करना है, उसे बैंक अकाउंट से लिंक कर दें। इसके बाद आप कई तरीकों से आसानी से पेमेंट कर सकेंगे। पहला मिस्ड कॉल- अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है तो भी आप इसका लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको एक नंबर पर मिस कॉल करना होगा। मगर जैसे ही कॉल बैक आए। अपना रजिस्टर्ड नंबर दर्ज करें। इसके कुछ देर बाद आपकी पेमेंट हो जाएगी।

दूसरा तरीका आईवीआर- कहीं पेमेंट करना है तो आपको आईवीआर नंबर पर कॉल करना होगा। इसके बाद आपको अपनी पसंदीदा भाषा को चुनना होगा। इसके बाद जैसा-जैसा आपको बताया जाए, वैसे-वैसे आपको आगे बढ़ना होगा। इसके बाद आपको नंबर दर्ज करना होगा। जितना अमाउंट है, उसे दर्ज कर दें। इसके बाद आगे बढ़ें।

तीसरा तरीका यूपीआई एप्लीकेशन का डाउनलोड करके स्कैन और पे को छोड़कर बाकि सभी तरह से पेमेंट कर सकते हैं। वहीं प्रोक्सिमिटी साउंड पेमेन्ट: इस तकनीक की मदद से पेमेंट करने को लेकर साउंड वेब्स का उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग आप स्मार्टफोन और फीचर फोन दोनों में कर सकने में सक्षम हैं।

 ज्ञात हो कि देश में इन दिनों डिजिटल पेमेंट का चलन इस समय काफी बढ़ गया है। पेटीएम से लेकर गूगल पे जैसे कई ऐप हैं, जिनकी मदद से लोग पेमेंट कर रहे हैं। इसका कारण है कि आनलाइन पेमेंट चंद सकेंड में हो जाता है। इसके साथ कैश का झंझट भी खत्म हो जाता है। इसीलिए यह लोगों काफी पसंद आ रहा है।