राखी सावंत की शादी से लेकर पति को जेल पहुंचाने तक का बन रहा म्यूजिक वीडियो!

राखी सावंत की निजी जिंदगी पर बन रहा गाना, दिखाया जायेगा शादी से लेकर अबतक का सफर
 | 
Song being made on Rakhi Sawant's personal life

Song being made on Rakhi Sawant's personal life: शादी से पहले जिस शख्स के प्यार में डूबी राखी उसकी तारीफ के पुल बांधती थीं। वहीं एक्ट्रेस राखी सावंत शादी के चंद रोज बाद ही अपनी पति आदिल खान दुर्रानी के ऊपर कई आरोप लगा दिये। हालात यहां तक पहुंच गये कि पति आदिल अब जेल की सलाखों के पीछे हैं। इन सब घटनाक्रम के बाद हाल ही में एक्ट्रेस स्पॉट हुई हैं जहां उन्होंने बताया कि उनकी जि़न्दगी से जुड़ा एक गाना जल्दी ही आ रहा है, जिसमें वो अपनी शादी से लेकर अभी तक की पूरी जिंदगी को बयां करेंगी। 

शादी को लेकर सुर्खियों में
कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से जानी जाने वाली राखी सावंत हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। अपनी हरकतों के चलते अक्सर हेडलाइंस में बनी रहती हैं। इन दिनों वो अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हालही में उन्होंने आदिल खान दुर्रानी से शादी की थी। उस दौरान उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकरी दी थी। 

पति को पहुंचाया जेल
शादी के कुछ दिनों बाद ही पति-पत्नी में विवाद सामने आने लगा। एक्ट्रेस ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के पर कई आरोप लगाए हैं। नतीजनत वो जेल की सलाखों के पीछे हैं। एक्ट्रेस हाल ही में स्पॉट हुई हैं जहां उन्होंने एक नई जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी जि़न्दगी से जुड़ा एक गाना आने वाला है। जिसमें उनकी शादी के बाद से लेकर अब तक की जिंदगी से जुड़ी पूरी कहानी होगी। जिसे म्यूजिक वीडियो के जरिये दिखाया जायेगा।