बेटे की फिल्म देख हॉल में ही बेहोश हो गईं थी मां!, थियेटर से सीधे ले जाया पड़ा था अस्पताल

भोजपुरी सुपरस्टार की मां के साथ हुई थी ये घटना
 | 
pawan singh mother

भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh)को भला कौन नहीं जानता। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन के नाम से ही गाने और फिल्में हिट हो जाती हैं। उनका ये जलवा कई सालों से यूं ही बरकरार है। वो अपने काम के अलावा विवादों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में पवन अपनी पत्नी से विवाद को लेकर वो काफी सुर्खियों में रह हैं। अक्षरा सिंह के साथ भी उनका विवाद खूब चर्चा में रहा था। आज एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनकी मां से संबंधित है, जो एक बार अपने बेटे की फिल्म देखने थियेटर गई हुई थीं, लेकिन वहां बेहोश हो गई थीं।

बेटे को खून से लथपथ नहीं देख पाईं 
पवन सिंह (Pawan Singh) की मां ने कुछ समय पहले खुद इंटरव्यू में ये बात बताई थी। उन्होंने कहा था कि वो अपने बेटे की हर फिल्म देखती हैं। जब पवन सिंह की फिल्म योद्धा रिलीज हुई तो वो अपने पोते के साथ फिल्म देखने गईं थीं। फिल्म का एक सीन देखकर वो काफी घबरा गई थीं। उनके हाथ पांव ही फूल गए थे उन्हें चक्कर आ गया था और वो बेहोश हो गईं थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। दरअसल, फिल्म के इस सीन में पवन सिंह के हाथों में कील ठोक दी जाती है, जिससे वो खून से लथपथ हो जाते हैं। 

ले जाना पड़ा था अस्पताल
बेहोश होने पर उन्हें सीधी अस्पताल ले जाया गया। जहां पवन सिंह (Pawan Singh) भी पहुंच गये। होश आने पर उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि उनके बेटे को किसी ने मार दिया है। पवन सिंह ने उन्हें समझाया कि फिल्में में ये सब नकली में होता है। वो खून नहीं बल्कि टमाटर की चटनी थी।