सलमान खान ने भाग्यश्री को किस करने से कर दिया था मना, जानिये एक्ट्रेस ने क्या सोचा

भाग्यश्री ने इंटरव्यू के दौरान किया खुलासा
 | 
Maine Pyar Kiya

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म जिसने सबसे पहले 100 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पार किया था। वह फिल्म थी 'मैंने प्यार किया'। इस फिल्म ने कई लोगों को बॉलीवुड में स्थापित किया था। जिसमें से सबसे पहले तो सूरज बडज़ात्या जिन्होंने इस फिल्म को बनाया था, बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म थी। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में कमाल कर दिया था। साल 1989 में रिलीज हुई 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) फिल्म जिसमें सलमान खान (Salman Khan)  और भाग्यश्री (Bhagyashree) ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म ने दोनों को रातों-रात स्टार बना दिया था। हालांकि, पहले  भाग्यश्री सलमान खान को पसंद नहीं करती थीं, क्योंकि उन्हें वो अच्छा इंसान नहीं मानती थी, जिसकी कारण खुद सलमान ही थे। भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था।

बोर हो जाते हैं एक लड़की से 
अपने इंटरव्यू के दौरान भाग्यश्री ने बताया था कि सलमान खुद किसी लड़की के पीछ नहीं पड़ते हैं, बल्कि लड़कियां ही उनके पीछे पड़ती हैं। फिल्म 'मैंने प्यार किया' की शूटिंग को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि, सलमान ने मैंने प्यार किया की शूटिंग के दौरान उनसे कहा था कि वो बिल्कुल भी नहीं चाहते कि अच्छी लड़कियां उनके प्यार में पड़ें, क्योंकि उन्हें ये लगता था कि वो एक ही लड़की के साथ ज्यादा समय तक नहीं रह सकते, क्योंकि वो जल्दी ही बोर हो जाते हैं। 
 
भाग्यश्री ने सुनाया किस का किस्सा
इंटरव्यू में भाग्यश्री ने सलमान खान के बारे में बताते हुये आगे कहा- 'एक फेमस फोटोग्राफर उनकी और सलमान खान की कुछ बोल्ड तस्वीरें लेना चाहते थे। इसके लिये अचानक उन्होंने से सलमान को मुझे किस करने के लिए कहा, लेकिन सलमान ने तुरंत ही मना कर दिया। तब इंडस्ट्री में हम दोनों नए थे, तो उन्हें लगा कि वो जो भी कहेंगे हम वही करेंगे।' उसदिन से सलमान के लिए मेरी नजरों में इज्जत और ज्यादा बढ़ गई थी।'