दीपक तिजोरी के आइडिये से शाहरुख बन गये सुपरस्टार, चालाकबाजों ने डुबो दिया उनका करियर

फिल्म बाजीगर की कहानी का आइडिया दीपक को आया था
 | 
deepak tijori shahrukh khan

Deepak Tijori's idea made Shahrukh a superstar: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को इंडस्ट्री में एक एक्टर के तौर पर फिल्म दीवाने ने परफेक्ट एंट्री दिलाई थी। लेकिन फिल्म बाजीगर ने ही उन्हें रातों रात सुपरस्टार बनाया था। जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। शाहरुख खान ने ग्रे शेड कैरेक्टर निभाकर भी फिल्म की सारी लाइमलाइट लूट ली थी। दरअसल यह फिल्म दीपक तिजोरी और पूजा भट्ट करने वाले थे, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के चालबाजों की चालाकी में फंस कर दीपक तिजोरी का करियर डूब गया। आज भी उन्हें इस बड़े मौके के हाथ से निकल जाने का खूब मलाल है। इस बात का खुलासा हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में दीपक ने खुद किया था। 

फिल्म का आइडिया दीपक तिजोरी का था 
बतादें कि बाजीगर की कहानी का आइडिया दीपक तिजोरी का था। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट अब्बास-मस्तान को सुनाई, जिसे सुनकर वो फिल्म बनाने को राजी भी हो गए। वहीं दीपक ने प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी को भी इसके लिये तैयार कर लिया। लेकिन अब्बास मस्तान ने फिल्म के लिये दीपक की बजाय शाहरुख खान को अप्रोच कर दिया। दीपक और शाहरुख अच्छे दोस्त थे, लिहाजा दीपक ने शाहरुख को अभी रोल के लिए हां करने से रोक दिया और पहलाज को लेकर अब्बास मस्तान के पास गये। उस वक्त, अब्बास मस्तान ने दीपक तिजोरी से वादा किया था कि वो आगे चलकर किसी दूसरे प्रोजेक्ट में उनके साथ काम करेंगे। जिसके बाद यह फिल्म शाहरुख को मिल गई।

पहलाज ने दीपक को दिया था ये ऑफर
इस वाकये के बाद उस वक्त पहलाज निहलानी ने दीपक तिजोरी से कहा था कि अगर वो चाहें तो पूजा भट्ट के साथ किसी और डायरेक्टर को लेकर वो अब्बास मस्तान से पहले ही इस पर फिल्म बनाकर रिलीज कर दें। लेकिन दीपक ने हड़बड़ी में ऐसा कुछ करने से मना कर दिया। लिहाजा वो अब्बास मस्तान से बात करके उस प्रोजेक्ट का इंतजार करने लगे जो उन्हें कभी नहीं मिला। इस तरह से उनके हाथ से उन्हीं का आइडिया निकल गया और शाहरुख खान सुपरस्टार बन गए।