बिना संभोग आँसू पीकर होता है मोर का प्रजनन, जया किशोरी के दावे की क्या है सच्चाई

जया किशोरी (Jai Kishori Ji )को देश में कौन नहीं जानता है। आज के दिन वह किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। उनके कथावाचन और मोटिवेशनल स्पीच को लाखों की तादाद में लोग सुनते हैं। कुछ महीने पहले जया किशोरी ने कथावाचन के दौरान दावा किया था कि मोर और मोरनी शारीरिक संभोग नहीं करते हैं। मोरनी मोर के आंसुओं को पीकर गर्भवती होती है।
मोर और मोरनी को कई बार प्रेम की मुद्रा में भी देखा जा चुका है। जया किशोरी से पहले एक जज ने कहा था कि मोर ब्रह्मचारी होता है, इसिलिए उसे राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दिया गया है।सवाल यह है कि जया किशोरी के इस दावे में कितनी सच्चाई है? क्या सच में मोरनी वैसे ही प्रेग्नेंट होती है, जैसा कि जया किशोरी ने दावा किया?
क्या है जया किशोरी का दावा : Jai Kishori
जया किशोरी ने एक बार अपनी सभा में कथा सुनाते हुए मोर और मोरनी के बारे में चौंकाने वाला दावा किया था। इसमें जया किशोरी ने कहा था कि मोर और मोरनी संतान पैदा करने के लिए संभोग नहीं करते हैं। इसके बाद उन्होंने पूछा कि फिर आखिर मोर के संतान कैसे पैदा होती है? इसका जवाब देते हुए जया किशोरी ने दावा किया कि मोरनी मोर के आंसू पीकर गर्भवती होती है। आगे जया किशोरी कहती है कि इसीलिए भगवान श्रीकृष्ण मोरपंख लगाते हैं।
क्या कहता है विज्ञान
अब सवाल पैदा होता है कि जया किशोरी का यह दावा विज्ञान की कसौटी पर कितना खरा उतरता है? विज्ञान के नजरिए से देखें तो सचाई पूरी तरह से अलग है। मोर और मोरनी भी शारीरिक संबंध बनाते हैं। इसके बाद मोरनी गर्भ धारण करती है। यह बात कुछ चाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स की तस्वीरों से भी साबित हो चुकी है।