Exit Poll: गुजरात में भाजपा की वापसी के संकेत, हिमाचल में कांटे का मुकाबला

गुड मॉर्निंग डिजिटल। देश के दो राज्यों गुजरात व हिमाचल में आज से मतदान पूरा हो गया। वहीं वोटिंग के बाद अब एग्जिट पोल भी सामने आ रहे हैं। बता दे कि गुजरात में दो चरणों में जबकि हिमाचल में 1 चरण में मतदान हुआ है। गुजरात के पहले चरण में 19 जिलों की 89
 | 
Exit Poll: गुजरात में भाजपा की वापसी के संकेत, हिमाचल में कांटे का मुकाबला

गुड मॉर्निंग डिजिटल।
देश के दो राज्यों गुजरात व हिमाचल में आज से मतदान पूरा हो गया। वहीं वोटिंग के बाद अब एग्जिट पोल भी सामने आ रहे हैं। बता दे कि गुजरात में दो चरणों में जबकि हिमाचल में 1 चरण में मतदान हुआ है। गुजरात के पहले चरण में 19 जिलों की 89 और दूसरे चरण में गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान हुआ है। हालांकि दोनों चरणों के मतदान में 5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। राज्य में कुल 182 विधानसभा सीटे हैं जिनमें से बहुमत की सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की जरूरत होगी।

गुजरात में सभी एग्जिट पोल्स में भाजपा की वापसी के संकेत
जी न्यूज बार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक, 110 से 125 सीटों के साथ भाजपा गुजरात में पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। जबकि कांग्रेस को 45 से 60 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं जी न्यूज के एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी को केवल 1 से 5 सीटें ही बताई हैं।
इसी तरह एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल ने भी भाजपा को बढ़त का अनुमान लगाया है सर्वे के अनुसार बीजेपी को 128 से 140 सीटें, कांग्रेस को 31 से 43 सीटें जबकि आम आदमी पार्टी को यहां भी 3 से 11 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा। इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों को 2 से 6 सीटें मिलती दिख रही हैं।
यही हाल रिपब्लिक पी-मारक्यू ने सर्वे का भी है। एग्जिट पोल में दावा किया है कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को 128 से 148 सीटें और कांग्रेस को 30 से 42 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, यहां आम आदमी पार्टी को दो से 10 सीटें ही मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य को तीन सीट मिल सकती है।
आज तक एक्सिस माय इंडिया ने भी भाजपा की जीत का दावा किया है। आज तक एक्सिस माय इंडिया के अनुसार बीजेपी को 129 से 151 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, यहां कांग्रेस 16 से 30 सीटों पर कब्जा जमा सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी को यहां थोड़ी ज्यादा सीटों का अनुमान लगाया गया है। इस सर्वे एजेंसी ने आप को 9 से 21 सीटें दी हैं। वहीं अन्य उम्मीदवारों को 2 से पांच सीटें मिलती दिख रही है।
टाइम्स नाउ ईटीजी एग्जिट पोल ने भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत वाली पार्टी करार दिया है। सर्वे के अनुसार बीजेपी को 139 और कांग्रेस 30 सीटों पर जीत मिलती दिख रहीं है। वहीं आम आदमी पार्टी को 11 और अन्य को दो सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि अन्य एजेंसियों की तरह इंडिया न्यूज जन की बात ने भी भाजपा की सत्ता वापसी दावा किया है। इंडिया न्यूज जन की बात के एग्जिट पोल में भाजपा 117 से 140 सीटें, कांग्रेस 34 से 51 व आम आदमी पार्टी को 6 से 13 सीटें दी गई हैं।

हिमाचल में कांग्रेस-बीजेपी में टक्कर, आप का सुपड़ा साफ

वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा मे कड़ी टक्कर बताई जा रही है। हालांकि अधिकतर एग्जटि पोल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है। जबकि न्यूज 24 और टुडेज चाणक्य के एग्जटि पोल ने यहां पर दोनों पार्टियों को 33-33 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं प्रदेश में आम आदमी पार्टी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। इसके अनुसार, कांग्रेस को 30 से 40 सीट मिल सकती है, तो सत्तारूढ़ बीजेपी को 24 से 34 सीट हासिल हो सकती है। इसी तरह ‘इंडिया टीवी-मैट्रिज के अनुमान के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को 35 से 40 सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 26 से 31 सीटें मिलेंगी। ‘न्यूज एक्स-जन की बात ने भी हिमाचल प्रदेश में भाजपा की वापसी के संकेत दिए हैं। जहां बीजेपी को 32 से 40 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस को 27 से 34 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।
जबकि ‘रिपब्लिक टीवी-पीमार्क के एग्जटि पोल में बीजेपी व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है जहां बीजेपी को 34 से 39 सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 28 से 33 सीट हासिल हो सकती है। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था।