Public Toilet: इस शहर में पब्लिक टॉयलेट देखने जाते हैं पर्यटक, 5 स्टार होटल जैसा लुक

इसके लिए टूरिस्ट्स को देने होते हैं रूपए, शहर के साथ-साथ सार्वजनिक शौचालयों को भी करते हैं एक्सप्लोर 

 | 
toir

बात जब पब्लिक टॉयलेट्स की आती हैं, तो लोग उसमें जाने में काफी परहेज करते हैं. सिर्फ इसलिए क्योंकि सार्वजनिक शौचालयों का हाल बेहद बुरा होता है। उनकी सफाई समय से नहीं होती, गंदगी की वजह से उसमें से बदबू आती रहती है। ग्रामीण इलाकों में बने ऐसे टॉयलेट्स कई बार असुरक्षित होते हैं। पर दुनिया में जापान एक देश ऐसा है, जहां पर पब्लिक टॉयलेट्स का बहुत ध्यान दिया जाता है। 


यहां के टोक्यो शहर में टॉयलेट्स को 5 स्टार होटल जैसा बनाया गया है, जिसके अंदर हाई-टेक सुविधाएं मौजूद हैं। जापान के टोक्यो में पब्लिक टॉयलेट्स आजकल चर्चा में हैं। यहां पर पब्लिक टॉयलेट्स टूरिस्ट अट्रैक्शन बन गए हैं और जो पर्यटक टोक्यो घूमने आ रहे हैं, वो इन पब्लिक टॉयलेट्स के भी टूर को कर रहे हैं।

टूर के लिए देने पड़ते हैं रुपए
जिला पर्यटन असेसिएशन के यूमिको निशी ने कहा कि जो लोग इस टूर के लिए रेजिस्टर किए है उन्हें आर्किटेक्चर में रुचि है। इस टूर के जरिए वो शहर को एक्सप्लोर में कर लेंगे और टॉयलेट्स भी देख लेंगे। इस टूर के लिए प्रति व्यक्ति 2600 रुपए देने होंगे और ये 2 घंटे तक चलता है।

 

बताया जाता है कि जो पर्यटक टोक्यो घूमने आ रहे हैं, वो इन पब्लिक टॉयलेट्स के भी टूर को कर रहे हैं। इसके लिए गाइड का भी इंतेजाम किया जा रहा है। टोक्यो के शिबूया इलाके में 17 टॉयलेट हैं जिसे टोक्यो टॉयलेट प्रोजेक्ट के लिए तैयार किया गया है। इस प्रोजेक्ट का मकसद था शहर में पब्लिक टॉयलेट की सुविधा को बेहतर करना। 

japan

साल 2020 में निपॉन फाउंडेशन की ओर से इस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया, जिसके तहत देश के बड़े आर्किटेक्ट्स ने टॉयलेट को डिजाइन किया है। ये टॉयलेट इसलिए खास हैं क्योंकि इनके अंदर हाई-टेक तकनीकी सुविधाएं हैं, इनके डिजाइन अनोखे हैं। ये बेहद साफ हैं और सुरक्षित भी हैं। हर टॉयलेट का डिजाइन दूसरे से अलग है।


 

इसी साल शुरू हुआ है टूर प्रोग्राम
जापान में पर्यटकों को पब्लिक टॉयलेट घुमाने का कार्यक्रम इसी साल शुरू हुआ है। जो लोग इसके लिए साइन करते हैं उन्हें अजीबो गरीब टॉयलेट देखने को मिलते हैं। दरअसल इसके पीछे जापानी सरकार का मकसद दुनिया के लोगों को यह बताना  है कि आखिर जापान के पब्लिक टॉयलेट कितने साफ सुथरे होते हैं।