OMG! पांचवी पास युवक ने खुद को डॉक्टर-इंजीनियर बताकर पढ़ी-लिखी लड़कियों को फंसाया,15 महिलाओं से की शादी

 वैवाहिक साइट्स के जरिए ढूंढता था लड़कियां

 | 
bangluru

पांचवीं तक पढ़े 35 साल के एक युवक ने झांसा देकर 15 महिलाओं से शादी की। वह खुद को डॉक्टर और इंजीनियर बताकर युवतियों को फसाता था। उसने जितनी लड़कियों से शादी की, सभी पढ़ी-लिखी और आत्मनिर्भर है। इनमें "कुछ इंजीनियर और डॉक्टर है। कर्नाटक की मैसूर पुलिस ने बेंगलूरु निवासी महेश केबी नायक नाम के झासेबाज को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी 15 शादियों का मामला तब खुला, जो एक महिला ने उसके खिलाफ शिकायत की। दोनों की शादी पांच महीने पहले हुई थी।

 पुलिस ने बताया कि डॉक्टर होने के अपने दावों को साबित करने के लिए उसने तुमकुर में फर्जी क्लिनिक बना रखा था। वहां एक नर्स भी रखी थी। महेश की अंग्रेजी काफी कमजोर है। कई लड़कियों ने उसे अंग्रेजी बोलते सुनकर विवाह प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

महेश ने 24 साल की उम्र से महिलाओं को शिकार बनाना शुरू कर दिया था। इस साल जनवरी में उसने मैसूर की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी की। एक-दो महीने सब ठीक रहा। बाद में उसने महिला को रुपयों के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। दोनों की शादी आंध्र प्रदेश के एक शहर में धूमधाम से हुई थी। उसने युवती के माता-पिता से दहेज भी लिया। बाद में महेश ने युवती पर दबाव बनाना शुरू किया कि वह अस्पताल बनाना चाहता है, इसलिए मायके से रुपए, लेकर आए। जब उसने इनकार किया तो वह उसके जेवर और सारा कैश लेकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर टीमें बनाई गई। महेश का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया है।