Girl of Indonesia Marriage: इंडोनेशिया की लड़की को बिहार के लड़के से हुआ प्यार, भागकर आई इंडिया

धूमधाम से हुई शादी बोली- सीख लूंगी यहां का कल्चर 

 | 
bihar

 बिहार के मोतिहारी में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, इंडोनेशिया के सिबोरोगबोरोग की रहने वाली सोइल्लीना मेनाक सिलाबन ने मोतिहारी के रहने वाले हर्षवर्धन कुमार के साथ शादी रचाई है। वहीं, इस अनोखे शादी में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन के सुखी दाम्पत्य शुभकामनाएं दी।

मामला पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड का है। यहां के रहने वाले अखिलेश कुमार के बेटे हर्षवर्धन कुमार साल 2018 में इंडोनेशिया गए थे. इस दौरान वहां इंडोनेशिया के सिबोरोगबोरोग के नेशनल चुंग चेंग यूनिवर्सिटी ताइवान में उनकी मुलाकात सोइल्लीना मेनाक सिलाबन से हुई। पहले दोनों में प्यार शुरू हुआ, फिर दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।

motihari

इस अनोखे शादी में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर देसी दूल्हा  और विदेशी दुल्हन के सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी, वहीं, दुल्हन साइलिना ने बताया कि कि हमारे यहाँ का कल्चर भी सिमिलर है। यहा आकर बहुत अच्छा लगा है। आगे मैं यहां का कल्चर और भाषा सीख लूंगी  

bihar