Sukanya Samriddhi: UP में 95 हजार बेटियों के खुले बैंक खाते

9-10 फरवरी को सुकन्या समृद्धि योजना के लिए चला था अभियान Prayagraj: UP में महज दो दिनों में करीब 95 हजार बेटियों के अभिभावकों ने खाते खुलवाए। ज्ञात हो कि डाक विभाग की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खुलवाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना के तहत
 | 
Sukanya Samriddhi: UP में 95 हजार बेटियों के खुले बैंक खाते

9-10 फरवरी को सुकन्या समृद्धि योजना के लिए चला था अभियान

Prayagraj: UP में महज दो दिनों में करीब 95 हजार बेटियों के अभिभावकों ने खाते खुलवाए। ज्ञात हो कि डाक विभाग की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खुलवाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटियों के विशेष रूप से खाते खोले गए।

Sukanya Samriddhi: मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय डाक विभाग द्वारा सालाना औसत 33 लाख सुकन्या समृद्धि खाते खोले जाते हैं। पूरे देश में पिछले 8 वर्षों में कुल 2.7 करोड़ खाते खोले गए हैं।

भारतीय डाक द्वारा AKAM और अमृत काल की शुरुआत के उपलक्ष्य में 7.5 लाख सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान 9 और 10 फरवरी को पूरे भारत में चलाया गया था। जिसके तहत 1 लाख से अधिक डाकघरों में कुल 10.90 लाख सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खोले गए।

प्रतिमाह जमा करना जरूरी नहीं
Sukanya Samriddhi: सुकन्या समृद्धि योजना महज बेटियों के लिए होते हैं। यह खाते अभिभावक 250 रुपए से खुलवा सकते हैं। खाते में प्रतिमाह धनराशि जमा करने की कोई अनिवार्यता नहीं होती।

न्यूनतम राशि ₹250
Sukanya Samriddhi: खाते में रुपए 50 रुपए के गुणक में एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 250 तथा अधिकतम 1.50 लाख की धनराशि जमा किए जा सकते हैं। यह बेटी के बड़ी होने पर उसकी पढ़ाई या शादी के लिए अभिभावक निकाल सकते हैं।

बेहद फायदेमंद है योजना
Sukanya Samriddhi: इसमें प्रतिमाह एक हजार रुपए जमा करने पर बेटी के बड़ी होने पर 5,10,373 रुपए, दो हजार जमा करने पर 10,20,744 लाख रुपए और प्रतिमाह 5 हजार रुपए जमा करने पर बेटी के बड़ी होने पर 25,51,855 लाख रुपए डाक विभाग से मिलेंगे।