Rewa News: रीवा में नशे के विरुद्ध पुलिस ने चलाया जागरु़कता अभियान, लोगों को दी नशे से दूर रहने की सलाह

सभी थानों की पुलिस ने अपने यहां आयोजित किए कार्यक्रम

 | 
Rewa

रीवा। नशे से दूरी है जरुरी अभियान में शुक्रवार को पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल और कालेजों में अलग-अलग माध्यमों से नशे के दुष्प्रभाव के खिलाफ लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया। नशे के दुष्प्रभाव की वजह से समाज की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और लोग इस खतरनाक बुराई की चपेट में आ रहे है जिससे उनको काफी नुकसान हो रहा है।


 बताया गया है कि पुलिस विभाग ने नशे से दूरी है जरुरी अभियान शुरू किया है। इस अभियान में शुक्रवार को सभी स्कूलों, कालेजों सहित दूसरे सार्वजनिक स्थानों में पुलिस ने कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस ने आम लोगों के बीच जाकर उनको नशे के दुष्प्रभाव के बारे मेंं विस्तार से बताया और उनसे नशे से दूर रहने की अपील की।

पुलिस ने बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है और यह बुराई समाज के विघटन का कारण बन रहा है। हर वर्ग के लोग इस बुराई की चपेट में है और इसकी वजह से समाज विघटन की ओर जा रहा है। हमारा युवा वर्ग मेडिसीन नशे की गिरफ्त में है। अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए वह अपराध करता है और अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को गिराता है। 


उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ने नशे के विरुद्ध आम लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से नशा से दूरी है जरुरी अभियान शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से हम लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दे रहे है। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने आसपास लोगों को नशे का दुष्प्रभाव बताए और उनसे नशे से दूर रहने की अपील करें। जब लोग नशे से दूर रहेंगे तो अपने समाज और परिवार की सही ढंग से देखभाल कर पाएंगे।