भोजपुरी स्टार सपना बोलीं क्रिकेटर ने गलत तरीके से छुआ, लाखों कमाती हूँ उनसे क्या वसूली करुँगी
 

केस दर्ज करने को कहा तो गिड़गिड़ाने लगे पृथ्वी शॉ, बोलीं सपना
 

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से मारपीट और जबरन वसूली के केस में गिरफ्तार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल को सोमवार को जमानत मिल गई। जमानत मिलते ही सपना ने पृथ्वी और उनके दोस्त के खिलाफ मुंबई पुलिस में केस दर्ज कराया है। हथियारों से हमला करने, आपराधिक साजिश रचने के आरोप लगाए। सपना ने कहा कि घटना के दौरान जब वो अपने दोस्त को बचाने गईं तो पृथ्वी शॉ ने उन्हें गलत तरह से छुआ। से

15 फरवरी को मुंबई के होटल सहारा स्टार के बाहर सपना गिल और पृथ्वी शॉ के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष यादव की शिकायत पर सपना और उनके 3 दोस्तों को 17 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।


जमानत के बाद क्या बोलीं सपना 

मेरे साथी को मार रहे थे शॉ और उनका दोस्त जमानत के बाद सपना ने कहा, "शॉ और उसका दोस्त मेरे दोस्त शोभित ठाकुर को मार रहे थे। ठाकुर बच्चा है। वह नशे में धुत भीड़ के हमले से अनजान था। वह खुद को बचाने में असमर्थ था। इसलिए मैं बीच बचाव के लिए आगे आई और शॉ को ठाकुर पर हमला करने से रोका,सपना गिल ने कहा, "घटना के दौरान पृथ्वी शॉ ने मुझे गलत तरह से छुआ था। जब हम लोगों ने कहा कि केस दर्ज करेंगे तो पृथ्वी शॉ गिड़गिड़ाने लगे थे। कहने लगे कि कोई शिकायत मत करना। इसके बाद हमने तब केस दर्ज नहीं कराया था।"

50 हजार वसूली का आरोप क्या बोलीं सपना 

सपना ने कहा, "उन लोगों ने मुझ पर 50 हजार रुपए की वसूली का आरोप लगाया है। आजकल 50 हजार हैं क्या? मैं दो रील बनाऊंगी और इतना एक दिन में कमा लूंगी। आरोपों का भी कोई स्तर होता है । "

शॉ के दोस्त ने लगाए आरोप 

आशीष ने शिकायत में कहा है कि डिनर के बाद एक व्यक्ति ने उनकी कार की विंडशील्ड पर बेसबॉल बैट मारा। इसके बाद कुछ लोग मोटरसाइकिल पर कार का पीछा करते भी नजर आए। उन्होंने कार को रोका और सपना गिल ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उसने पृथ्वी शॉ से 50 हजार रुपयों की डिमांड भी की।

इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें शॉ एक लड़की से बेसबॉल बैट छीनते नजर आ रहे हैं। उस लड़की का साथी शॉ का वीडियो नाता दिखाई दिया था। वीडियो में लड़की, उसका साथी, पृथ्वी शॉ और कुछ पुलिस वाले नजर आ रहे हैं। शॉ किसी से फोन पर बात करते दिखाई दिए थे।